मरसर काउंटी के अभियोजक एंजेलो ओनोफ्री के अनुसार ट्रेंटन में शुक्रवार देर रात 12 बजकर करीब 25 मिनट पर रमॉनेरोज लिकर एंड बार के पास एक गाड़ी आकर रुकी। इसके बाद उसमें सवार एक व्यक्ति ने अचानक बंदूक निकालकर 30 से ज्यादा गोलियां चलाईं और फरार हो गया। इस दौरान पांच पुरुषों और पांच महिलाओं को गोलियां लगी हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो पुरुषों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस निदेशक शैला कॉले के अनुसार ये लोग रात यहां पर मौज मस्ती के लिए गए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।