अमरीका

राष्ट्रपति ट्रंप के जूतों में चिपका था कुछ ऐसा, अब लोग जमकर उड़ा रहे मजाक, वीडियो वायरल

डोनाल्ड ट्रंप एक रैली के लिए विमान से रवाना होने वाले थे।
2 min read
Oct 05, 2018
Video Of toilet Paper Stuck to Donald Trump shoe boarding plane viral
राष्ट्रपति ट्रंप के जूतों में चिपका था कुछ ऐसा, अब लोग जमकर उड़ा रहे मजाक, वीडियो वायरल

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास हर वक्त सुर्खियों में बने रहने के कोई न कोई कारण जरूर होता है। हाल ही में भी कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। भारत-रूस की अहम बैठक पर अपनी नजर गड़ाए ट्रंप का ध्यान शायद उनके कदमों पर नहीं गया तभी इसके लिए उन्हें ट्रॉल होना पड़ रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद अलग-अलग अंदाजा लगा रहे हैं लोग

दरअसल डोनाल्ड ट्रंप एक रैली के लिए विमान से रवाना होने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही विमान की सीढ़ियों पर उनके जूतों में कुछ फंस गया। इसकी वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसको लेकर अलग-अलग अंदाजा लगा रहे हैं। कोई इसे पेपर कह रहा है, तो कोई इसे टिशू बता रहा है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजरों ने इसे टॉयलेट पेपर बता दिया।

'मेक अमरीका ग्रेट अगेन' रैली में हिस्सा लेने रवाना हो रहे थे ट्रंप

भारी सुरक्षा के बीच एयरफोर्स वन में सवार होने जा रहे ट्रंप के साथ हुई ऐसी घटना से सब हैरान हैं। आपको बता दें कि अमरीकी राष्ट्रपति मिन्न‍िसोटा में आगामी 'मेक अमरीका ग्रेट अगेन' रैली में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो रहे थे।

राष्ट्रपति ट्रंप का उड़ रहा मजाक

इस वीडियो को कई यूजर्स ने शेयर कर ट्रंप का मजाक बनाया है। लोगों का कहना है कि किसी राष्ट्रपति से इस तरह की भूल की उम्मीद नहीं की जा सकती थी।

Published on:
05 Oct 2018 06:59 pm