
Aunt and niece died due to snake bite अमेठी में घर के अंदर सो रही चाची और भतीजी को नाग नागिन ने काट लिया सिख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे घर के सदस्यों ने देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए दोनों को ही स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने अमित घोषित कर दिया इधर ग्रामीणों ने नाग नागिन के जोड़ों की पीट कर हत्या कर दी। घर में दो लोगों की एक साथ मौत से कोहराम मच गया। लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना जयस थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के अमेठी के जयस थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरपुर गांव में उसे समय कोहराम मच गया। जब शकीला (35) पत्नी वसीम के साथ सो रही भतीजी साइमा (15) पुत्री जहीर को नाग नागिन ने डस लिया। सांप के काटते ही दोनों चिल्लाने लगी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे घर वालों ने देखा तो भयभीत हो गए। नाग नागिन से बचते हुए दोनों को अस्पताल ले गये। लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर गुस्सा आए ग्रामीणों ने नाग नागिन के जोड़े को पीट-पीट कर मार डाला। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए। शव के पोस्टमार्टम के विषय में उन्होंने बातचीत की। लेकिन परिवार के सदस्य पोस्टमार्टम नहीं करना चाहते हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष जायस ने बताया कि मृतक परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए समझाया गया। राजस्व विभाग की टीम ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिवार के सदस्य पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। अब कल पति आने के बाद निर्णय लिया जाएगा। वैसे परिवार वाले पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं है। कल भी समझने का प्रयास किया जाएगा।