अमेठी

राहुल गांधी ने की मिशन 2019 की शुरुआत, लॉन्च किया ये प्रोजेक्ट

उन्होंंने बताया कि पार्टी शक्ति प्रोजेक्ट ऐप के ज़रिए सीधे अपने कार्यकर्ताओं से जुड़ेगी।
2 min read
Jul 04, 2018
temple politics
Rahul gandhi

अमेठी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन फुर्सतगंज में कांग्रेस पार्टी का शक्ति प्रोजेक्ट ऐप लांच करते हुए कार्यकर्ताओं को इसके फाएदे बताए। उन्होंंने बताया कि पार्टी शक्ति प्रोजेक्ट ऐप के ज़रिए सीधे अपने कार्यकर्ताओं से जुड़ेगी। शक्ति प्रोजेक्ट बूथ, ब्लॉक, गांव, शहर और जिले स्तर का कार्यकर्ता इस प्रोजेक्ट के माध्यम से कांग्रेस की आवाज बनेगा।

कार्यकर्ताओं को मोबाईल नंबर 9702199911 पर अपने वोटर आईडी कार्ड एसएमएस कर रजिस्ट्रेशन करना होगा, रजिस्ट्रेशन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सीधे पार्टी हाईकमान से जुड़ जाएगा। इससे कांग्रेस कार्यकर्ता देश और प्रदेश के दूसरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जुड़ कर संवाद स्थापित कर सकते हैं। हाईकमान से जुड़ने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता अपना मैसेज और सुझाव सीधे नेतृत्व को पहुंचा सकेगा।

शक्ति प्रोजेक्ट पर बात करते हुए राहुल ने कहा-

अमेठी के फुरसतगंज में राहुल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए शक्ति प्रोजेक्ट लांच किया गया है। राहुल बोले कार्यकर्ता की आवाज सबसे ज्यादा जरूरी है। कांग्रेस पार्टी की शक्ति आम जनता और कार्यकर्ता हैं। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से आप पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी हासिल कर सकेंगे, साथ ही अपनी आवाज शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा सकेंगे। राहुल गांधी बोले चाय की दुकान पर हमारी बात करते हैं वो हमारी शक्ति नहीं। उन्होंंने कार्यकर्ताओं की ताकत को बढ़ाते हुए कहा कि नेता की आवाज़ सुनाई देती है, कार्यकर्ता की आवाज़ नहीं सुनाई देती।

पार्टी को क्या होगा फाएदा-

जिले में कोई कार्यकर्ता को दबाता है और वो शक्ति में लिखेगा तो कांग्रेस पार्टी उसका साथ देगी। कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच की दीवार तोड़ने और इसे परिवार बनाने के लिए यह लाया गया है। हमने राजस्थान में अब तक 2 लाख कार्यकर्ता को जोड़ा है, वो हमारी शक्ति है। बाद में आम जनता के लिए भी खोला जाएगा ये प्रोजेक्ट और जनता से मिलकर कांग्रेस पार्टी उनकी लड़ाई लड़ेगी।

Published on:
04 Jul 2018 04:59 pm