
अमेठी दौरे पर राहुल, लखनऊ में कुछ यूं हुआ स्वागत
लखनऊ/. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी पहुंच गए हैं। वह बुधवार सुबह 10.30 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने अमौसी हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कई कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात की। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, जितिन प्रसाद, नसीनुद्दीन सिद्दीकी, अजय कुमार लल्लू,अराधना मिश्रा, द्विजेंद्र त्रिपाठी, जीशान हैदर, इं.अंकित परिहार, अंशु अवस्थी समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे। राहुल ने बीते दिनों लाठीचार्ज में घायल हुए अंकित परिहार का हाल-चाल भी पूछा।
देखें तस्वीरें
सड़क मार्ग से अमेठी पहुंचे
अमौसी से राहुल सड़क मार्ग से अमेठी रवाना हो गए। अमेठी पहुंने के बाद राहुल गांधी तिलोई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फुरसतगंज स्थित एक लॉन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें बीजेपी से मुकाबला करने के गुर भी सिखाए। इस बैठक के बाद दोपहर दो बजे मृतक किसान अब्दुल सत्तार के घर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचेंगे। किसान अब्दुल सत्तार की बीती चार मई को जायस गल्ला मंडी में गेहूं तौल कराने में बरती गई की वजह से मौत हो गई थी।
विकास कार्यों पर भी रहेगी निगरानी
राहुल अपने दौरे के पहले दिन दो गांवों का भ्रमण करके राहुल विकास कार्यों की हकीकत भी परखेंगे। इसके बाद वे गौरीगंज पहुंचकर छोटे व्यापारियों के साथ वार्ता करेंगे। गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय में रात्रि विश्राम करेंगे।दौरे के दूसरे दिन अमेठी सांसद पांच जुलाई को सुबह नौ बजे गौरीगंज कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। 11 बजे शहीद अनिल मौर्य के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचेंगे।दोपहर 2.30 बजे अमेठी में किसान संगोष्ठी में भाग लेंगे। शाम चार बजे लखनऊ रवाना हो जाएंगे। अमेठी जिले के अपर पुलिस अधीक्षक बीपी दुबे ने बताया कि राहुल गांधी के दौरे के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
अहम है ये दौरा
राहुल अमेठी में कार्यकर्ताओं, किसानों, व्यापारियों से तो मिलेंगे ही साथ ही सोशल मीडिया सेल के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी मृतक किसान और शहीद अनिल मौर्य के घर भी जाएंगे। कांग्रेस की सबसे महत्वपूर्ण सीट माने जाने वाली अमेठी में लगातार बढ़ रही बीजेपी की सक्रियता को देखते हुए कांग्रेस अपने इस महत्वपूर्ण किले को सुरक्षित रखने के कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहती।
Updated on:
04 Jul 2018 02:55 pm
Published on:
04 Jul 2018 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
