लखनऊ. कांग्रेस ने प्रवक्ताओं की भर्ती का पहला पेपर विवादों में घिरने के बाद बचे हुए इच्छुक उम्मीदवारों का दोबारा से टेस्ट लिया। इस बार लिखित परीक्षा में लगभग सभी वही सवाल पूछे गए जो पिछली परीक्षा में पूछे गए थे। पिछली परीक्षा का पेपर वॉट्सऐप ग्रुप्स में वायरल हो गया था। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई परीक्षा में लगभग 21 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया। इन सबकी पहले लिखित परीक्षा ली गई , फिर नेशनल मीडिया कोर्डिनेटर रोहन गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर ने इंटरव्यू लिया।