लखनऊ. लोकसभा चुनाव के लिये सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। देश के प्रमुख दो बड़े सियासी दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार को उत्तर प्रदेश का सियासी माहौल गरमाएंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जहां पूर्वी उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं व नेताओं संग मिलकर जीत की रणनीति तय करेंगे, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय अमेठी दौरे पर कार्यकर्ताओं में जोश फूकेंगे। राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहले यूपी भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने अमेठी में पार्टी विधायक और पदाधिकारियों से मुलाकात की।