अमेठी

अमेठी में बोले राहुल गांधी, पार्लियामेंट में 15 मिनट भी मेरे सामने खड़े नहीं हो पायेंगे पीएम मोदी, देखें वीडियो

राहुल गांधी ने कहा कि अगर हमें 15 मिनट का समय मिल जाये तो पीएम नरेंद्र मोदी सदन में खड़े नहीं हो पायेंगे...
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2018, 3:53 PM IST
Rahul Gandhi Amethi visit

अमेठी. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्लियामेंट में खड़े होने से डरते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमें 15 मिनट का समय मिल जाये तो पीएम नरेंद्र मोदी सदन में खड़े नहीं हो पायेंगे। फिर चाहे वो राफेल डील का मामला हो या फिर नीरव मोदी का, प्रधानमंत्री हमारे सामने खड़े नहीं हो सकते।

रायबरेली-अमेठी के दौरे पर आये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बैंकिंग सिस्टम को तबाह कर दिया है। नीरव मोदी 30 हजार करोड़ रुपये लेकर भाग गया, लेकिन पीएम मोदी ने एक शब्द भी नहीं कहा। उन्होंने हमारे जेब से 500, 1000 रुपये के नोट छीनकर नीरव मोदी के जेब में डाल दिया।

किसानों और मजदूरों के नहीं आये अच्छे दिन : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने कहा था जनता के अच्छे दिन आयेंगे, लेकिन जबसे केंद्र में नरेंद्र मोदी जी सरकार बनी है, किसानों और मजदूरों के बुरे दिन आ गये है। अच्छे दिन तो मोदी जी और नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसों के आ गये हैं।

राहुल गांधी के अमेठी दौरे का दूसरा दिन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिवसीय यूपी दौरे पर हैं। इस दौरान वह दो दिन अमेठी में रहेंगे और तीसरे दिन रायबरेली जायेंगे। मंगलवार को अमेठी दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने मझगवां गांव में सांसद निधि से निर्मित दो दर्जन से अधिक सड़कों व बारात घर का लोकार्पण किया। इससे पहले अमेठी दौरे के पहले दिन जिला प्रशासन ने अमेठी की एक सड़क का लोकार्पण करने से उन्हें रोक दिया था।

देखें वीडियो...

Updated on:
17 Apr 2018, 3:53 PM IST
Published on: