28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में कैश की किल्लत से नोटबंदी जैसे हालात, वित्त मंत्री बोले- जल्द दूर होगी नगदी की समस्या

उत्तर प्रदेश में भी बैंकों के एटीएम खाली हैं। करीब 60-70 फीसदी एटीएम में पैसा नहीं है और जहां पैसा है भी, वहां लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 17 Apr 2018, 2:41 PM IST

cash crunch crisis return

लखनऊ. देश के कई राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी बैंकों के एटीएम खाली हैं। करीब 60-70 फीसदी एटीएम में पैसा नहीं है और जहां पैसा है भी, वहां लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। लोग परेशान हैं। ज्यादार एटीएम के बाहर 'नो कैश', 'एटीएम बंद है', 'मशीन खराब है' लिखीं तख्तियां लटकी हैं। लखनऊ इंदिरानगर निवासी पुष्पेंद्र कैश की किल्लत को नोटबंदी जैसे हालात करार देते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पांच-छह एटीएम तलाशे, लेकिन किसी भी एटीएम से पैसे नहीं निकले। अलग-अलग बैंक अलग-अलग कारण बताते हैं। किसी ने नेटवर्क में प्रॉबलम बताया तो कोई सर्वर डाउन कह रहा है। एक नाम बैंक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आरबीआई से पर्याप्त पैसा बैंकों को नहीं मिल रहा है। इस कारण बाजार में नकदी की समस्या आ गई है।

कैश की कमी से बढ़ रही दिक्कतों पर सरकार की भी पैनी नजर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां अफसरों को हालात पर नजर रखने को कहा है, वहीं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल का कहना है कि दो-तीन दिनों से एटीएम में कैश की कमी की समस्या आ रही है, जल्द ही इसका निदान कर दिया जायेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने कहा कि कुछ जगहों पर नोटों की किल्लत जरूर है, फिलहाल नगदी संकट जैसी कोई समस्या नहीं है।

यूपी के वित्त मंत्री बोले
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि कैश की किल्लत से लोगों की परेशानी को देखते हुए केंद्रीय वित्त राज्मंत्री से बात हुई है। एटीएम में पैसों की कमी की समस्या एक या दो दिन में सॉल्व हो जाएगी। दो हजार के नोटों की कमी पर वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकों में दो हजार के नोटों की कोई समस्या नहीं है, वहां पर्याप्त मात्रा में 2000 के नोट उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि साजिशन दो हजार रुपये के नोट की कमी की अफवाह फैलाई जा रही है।

यूपी के कई जिलों में कैश की किल्लत
राजधानी लखनऊ ही आसपास के जिलों में भी एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे हैं। कानपुर, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर और बलरामपुर समेत कई जिलों में कैश की भारी दिक्कत है। हरदोई के कमल किशोर कहते हैं कि एटीएम से पैसा निकल पाने के चलते, उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरदोई के ज्यादातर एटीएम एक हफ्ते से खाली हैं, वहीं उन्नाव की सुमन कहती हैं शहर के किसी भी एटीएम में पैसे नहीं हैं। बड़ी दिक्कत हो रही है।

एटीएम के बाहर नो कैश के लगे बोर्ड
कानपुर में मंगलवार को नोटबंदी जैसे हालात दिखे। शहर के ज्यादातर एटीएम खाली हैं, जिनके बाहर 'नो कैश' का बोर्ड लगा है। लोग इधर से उधर कैश के लिये भाग रहे हैं, लेकिन हर जगह उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। कानपुर के निवासी केशव शर्मा ने बताया कि बेटी की आज सगाई है और अपना और बड़े बेटे के एटीएम से पैसे निकालने के लिए आए पर नो कैश का बोर्ड देखकर हमें काकादेव स्थित बैंक जाना पड़ा। वहां भी ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ थी। तीन घंटे के बाद नंबर आया और फिर पैसा मिल सका।