अमरोहा

Amroha News: अमरोहा में गंगा में नहा रहा युवक डूबा, देखते ही देखते हुआ लापता, घरवालों का बुरा हाल

Amroha News Today: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से नहर में नहाने गए युवक के डूबने का लाइव वीडियो सामने आया है। जहां पानी गहरा होने की वजह से युवक डूबने लगा, तो पास में मौजूद व्यक्ति ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन पानी ज्यादा गहरा होने के चलते वो उसे बचा नहीं सका।

less than 1 minute read
Jun 21, 2024
Amroha News Today

Amroha News In Hindi: अमरोहा के नौगांवा सादात में राम गंगा पोषक नहर में नहाने गया युवक डूब गया। युवक साथ में गए साथी युवक द्वारा उसे बचाने की कोशिश की गई। लेकिन वो उसे बचाने में कामयाब नहीं हो सका। देखते ही देखते पानी में अचानक लापता हो गया। खबर लिखे जाने तक, युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं।

गोताखोरों की तलाश जारी, घरवालों का बुरा हाल

जानकारी के मुताबिक, साहिल (22) पुत्र शमशाद गुरुवार को नौगांवा सादात थाना इलाके में रामगंगा पोशक नहर पर नहाने गया था। 23 घंटे बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। फिलहाल गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं, घरवालों का इस खबर को सुनने के बाद से बुरा हाल है।

Published on:
21 Jun 2024 04:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर