अमरोहा

Amroha Accident: गूगल मैप की गलती ने ली जान! अमरोहा में रास्ता भटके ट्रक ने युवक को रौंदा, मचा कोहराम

Amroha Truck Accident: अमरोहा में गूगल मैप की गलती से रास्ता भटके ट्रक ने युवक को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही मौत, पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू की।
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2025, 10:24 AM IST
amroha accident truck google map wrong route kills man
Amroha Accident: गूगल मैप की गलती ने ली जान! Image Source - Social Media

Amroha accident truck google map wrong route kills man: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद से एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया है, जहां गूगल मैप के गलत दिशा-निर्देश की वजह से एक ट्रक रास्ता भटक गया और इस हादसे में एक युवक की जान चली गई। यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित हिंदू इंटर कॉलेज के पास घटी, जहां ट्रक ने युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

गूगल मैप ने दिखाया गलत रास्ता

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक गूगल मैप के दिशा-निर्देशों के आधार पर शहर में दाखिल हुआ। लेकिन रास्ता संकरा और भारी वाहनों के लिए अनुपयुक्त था। इसी दौरान ट्रक जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया, ड्राइवर और ज्यादा भ्रमित होता गया। अचानक मोड़ पर ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और युवक को रौंदता हुआ निकल गया।

युवक की मौके पर मौत

हादसा इतना भयानक था की युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जिशान नामक युवक के रूप में हुई है। आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ट्रक चालक की हड़बड़ाहट और लापरवाह ड्राइविंग हादसे की बड़ी वजह बनी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

ट्रैफिक प्लानिंग पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यह इलाका भारी वाहनों के लिए नहीं है, इसके बावजूद गूगल मैप जैसे प्लेटफॉर्म ऐसे रास्ते सुझाते हैं, जो खतरे से खाली नहीं। उन्होंने मांग की कि ऐसे क्षेत्रों की डिजिटल मैपिंग को अपडेट किया जाए, जिससे भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

Updated on:
5 Aug 2025, 10:24 AM IST
Published on:
Also Read
View All