अमरोहा

Amroha News: नकली वीट क्रीम और हार्पिक की बिक्री का पर्दाफाश, दो भाइयों पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Amroha News: अमरोहा में नकली वीट क्रीम, हार्पिक और कोलिन की बिक्री का भंडाफोड़ हुआ है। कंपनी मैनेजर और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो सगे भाइयों की दुकानों से बड़ी मात्रा में नकली सामान बरामद हुआ है।
less than 1 minute read
Aug 19, 2025
amroha fake wheat cream harpic bust
Amroha News: नकली वीट क्रीम और हार्पिक की बिक्री का पर्दाफाश - Image Source - Facebook (HarpicIndia)

Fake wheat cream harpic bust in amroha: यूपी के अमरोहा जिले के गजरौला शहर में नकली वीट क्रीम, हार्पिक और कोलिन की बिक्री का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली स्थित कंपनी के मैनेजर तौकीर चौधरी को सूचना मिली थी कि गजरौला में कंपनी के नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मैनेजर ने स्थानीय पुलिस की मदद से बस्ती मार्ग पर स्थित एक जनरल स्टोर में छापेमारी की।

दो सगे भाइयों की दुकानों से बरामद हुई नकली सामग्री

छापेमारी के दौरान मोहल्ला जलालनगर के रहने वाले दो सगे भाई अनवार और दिलशाद की दुकानों से बड़ी मात्रा में नकली सामान बरामद किया गया। बरामद नकली सामान में मुख्य रूप से वीट क्रीम, हार्पिक और कोलिन शामिल थे, जो आम ग्राहकों को धोखा देने के उद्देश्य से बेचे जा रहे थे।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

एसएसआई बृजेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दोनों आरोपी सत्तार के पुत्र बताए जा रहे हैं। कंपनी मैनेजर ने पुलिस को तहरीर देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

कंपनी की सतर्कता से पकड़ा नकली उत्पादों का जाल

कंपनी मैनेजर और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने नकली उत्पादों की बिक्री को रोकने में अहम भूमिका निभाई। यह घटना ग्राहकों और उपभोक्ताओं को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि वह किसी भी संदिग्ध उत्पाद की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Updated on:
19 Aug 2025 05:21 pm
Published on:
19 Aug 2025 05:21 pm