अमरोहा

दिल दहला देने वाली घटना, 2 बेटों की हत्या कर महिला ने किया सुसाइड, मचा कोहराम

Amroha Murder: मूलरूप से अमरोहा की रहने वाली महिला ने 2 मासूमों के हाथों की नसें काट कर हत्या कर दी और उसके बाद महिला ने अपनी जीवन लीला भी समाप्त कर ली।

2 min read
Oct 09, 2023

Woman Killed 2 Sons In Delhi: अमरोहा जिले की रहने वाली महिला ने रविवार को दिल्ली में अपने दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। हालांकि मायके के लोग ससुराल पक्ष पर बेटी और उसके दो मासूम बेटों की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। महिला का पति नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। अक्सर दोनों में साथ रहने को लेकर झगड़ा होता रहता था। फिलहाल परिवार के लोग दिल्ली में हैं। महिला रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर की रहने वाली थी।

6 साल पहले हुई थी शादी
आपको बताते चले कि शकरपुर गांव स्थित पेशे से किसान हेमंत शर्मा के परिवार में पत्नी रेखा शर्मा के अलावा एक बेटा रजत व दो बेटियां सोनिका व वर्षा शर्मा हैं। वर्षा ने गणित से M.Sc किया था। वह परिवार की सबसे होनहार बेटी होने के साथ ही सभी की लाडली भी थी। 29 नवंबर 2017 को मुरादाबाद के छजलैट इलाके के रहने वाले जोगेन्द्र शर्मा के साथ उसकी शादी हुई थी। जोगेंद्र दिल्ली एनसीबी में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

दिल्ली में रहता था परिवार
जोनेन्द्र शर्मा दिल्ली में आरके पुरम स्थित दफ्तार में तैनात है। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के मुनरिका गांव में पिछले दो साल से किराए के मकान में रह रहा था। परिवार में 2 बेटे अभिमन्यु(4), ढाई वर्षीय विश शर्मा था। बताया जाता है कि पति-पत्नी में साथ रहने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार को दिल्ली वाले मकान में वर्षा ने दो बेटों की हत्या कर खुद भी की आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह ही जोगेन्द्र गांव में रखा सामान दिल्ली लाने के लिए गया था। वह शाम तक वापस आने की बात कहकर गया था। उसके आने से पहले ही वर्षा ने ऐसा कदम उठा लिया।

कमरे में था खून ही खून
पुलिस को एक कमरे में दोनों बच्चों और महिला का शव बिस्तर पर पड़ मिला। तीनों के हाथों की कलाई पर धारदार हथियार से कटी थी। कमरे में चारों तरफ खून फैला पड़ा था। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। तब जाकर मामला सामने आया है। कमरे में खून देखकर सबके होश उड़ गए।

परिजनों का कहना है कि पति पत्नी में अक्सर लड़ाई होती थी। जिसके चलते वर्षा एक महीने से अपनी ससुराल में रह रही थी और पति दिल्ली में रह रहा था। एक महीना पहले वर्षा ने मोबाइल पर बातचीत के दौरान अक्टूबर को अपनी जिंदगी का आखिरी दिन बताया था। बेटी ने बताया था कि उसका पति उसपर भूत प्रेत का साया बताकर नशे की दवा देता था उसके बाद मारपीट करता था। दो दिन पहले ही बेटी दोनों बच्चों को लेकर दिल्ली अपने पति के पास गई थी। इसके अलावा बेटी तंत्र मंत्र करने की बात भी हम लोगों को बताई थी। फिलहाल मृतका के पिता और रिश्तेदार दिल्ली में हैं। हादसे से परिवार में मातम छाया हुआ है।

Published on:
09 Oct 2023 05:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर