अमरोहा

UP News: लंदन रवाना हुई 1200 किलो आम की पहली खेप, डीएम ने दिखाई हरी झंडी, जल्द जापान भेजे जाएंगे आम

UP News: यूपी के अमरोहा के मैंगो पैक हाउस से 1200 किलोग्राम चौसा आम की पहली खेप लंदन भेजी गई। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने हरी झंडी दिखाकर निर्यात की शुरुआत की।

less than 1 minute read
Jun 17, 2025
UP News: लंदन रवाना हुई 1200 किलो आम की पहली खेप | Image Source - Social Media

Chaunsa mango sent from Amroha to London from UP: अमरोहा जिले में आम का सीजन जोरों पर है और अब इसका स्वाद विदेशों तक भी पहुंचने लगा है। सोमवार को अमरोहा स्थित मैंगो पैक हाउस से चौसा प्रजाति के 1200 किलोग्राम आम की पहली खेप लंदन के लिए रवाना की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने खुद हरी झंडी दिखाकर निर्यात प्रक्रिया का शुभारंभ किया।

प्लांट क्वारंटाइन विभाग ने की गुणवत्ता जांच

निर्यात से पहले आम की गुणवत्ता की जांच भारत सरकार के प्लांट प्रोटेक्शन क्वारंटाइन विभाग के दो अधिकारियों द्वारा की गई। जांच के बाद आम को निर्यात के लिए मंजूरी दी गई। आम की यह खेप अमरोहा के कारोबारी इशांत सैनी की कंपनी मेसर्स अमिया फार्म फ्रेश द्वारा हवाई मार्ग से लंदन भेजी गई है।

जल्द जापान को भी जाएगी आम की खेप

व्यापारी इशांत सैनी ने जानकारी दी कि बहुत जल्द जापान के लिए भी आम की खेप भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि मैंगो पैक हाउस के जरिए स्थानीय किसानों और व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है।

डीएम ने किया मैंगो पैक हाउस का निरीक्षण

इस मौके पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने मैंगो पैक हाउस का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों और व्यापारियों दोनों को लाभ मिलेगा। मंडी सचिव अरविंद कुमार भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

अमरोहा से आम का निर्यात न सिर्फ जिले की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कर रहा है, बल्कि किसानों के लिए भी नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर