अमरोहा

कांग्रेस नेता सचिन चौधरी का ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला, बोले संघ के एजेंट थे सिंधिया

Highlights -सचिन चौधरी ने ट्वीटर पर दी अपनी प्रतिक्रिया -ज्योतिरादित्य पर लोकसभा चुनाव के दौरान लगाए कई आरोप -लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया वेस्ट यूपी प्रभारी थे -संघ का एजेंट होने का लगाया आरोप
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Mar 2020, 6:34 PM IST
Feature image

अमरोहा: कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस के तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयीं । अमरोहा लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार रहे सचिन चौधरी ने ने सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा उनका जाना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। यही नहीं उन्होंने लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण में सिंधिया पर कई गंभीर आरोप लगाए। क्यूंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया उस वक्त वेस्ट यूपी प्रभारी थे।

ये लिखा ट्वीट में

कांग्रेस नेता सचिन चौधरी ने ट्वीट कर लिखा कि सिंधिया जैसी कमज़ोर कड़ी का जाना कोई आश्चर्य की बात नहीं वो मेरी जगह अमरोहा लोकसभा से राशिद अल्वी जी को चुनाव लड़ाना चाहते थे, जिससे वहां भाजपा जीते, मेरे विरोध करने पर वह बोले जीतने दो। कांग्रेस नेता ने हमला करते हुए कहा कि ये (ज्योतिरादित्य सिंधिया) कांग्रेस में संघ के एजेंट थे, ऐसे विभीषणों का जाना पार्टी हित में है।

होली पर खेत में शौच करने गई किशोरी के पास पहुंचा युवक और करने लगा हैवानियत

चर्चा में बने हुए हैं
यहां बता दें कि अभी कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य पर सीधा हमला करने से बच रहे हैं, वहीँ सचिन चौधरी का इस तरह से बयान बाजी करना किसी की समझ नहीं आ रहा। सचिन चौधरी लगातार अपने अलग तरह के प्रदर्शनों के जरिये विरोध चर्चा में बने हुए हैं।

Updated on:
11 Mar 2020, 6:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All