5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: ईरान में फंसे 58 भारतीयों को लेकर हिंडन एयरबेस पहुंचा वायुसेना का विमान

Highlights: -सोमवार को ईरान के तेहरान एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद विमान हिंडन एयरबेस पहुंचा -सभी यात्रियों की जांच-पड़ताल की गई और निगरानी के लिए मेडिकल टीम के साथ भेज दिया गया -विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 11 Mar 2020, 4:42 PM IST

imgonline-com-ua-twotoone-jzvjrdxbhhc.jpg

गाजियाबाद। चीन के वुहान शहर ने पनपे कोरोना वायरस ने धीरे-धीरे दुनियाभर के कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसके चलते केंद्र सरकार उन सभी भारतीयों को स्वदेश लाने में जुटी है जो दूसरे प्रभावित देशों में फंसे हुए हैं। इस कड़ी में मंगलवार को भारतीय वायुसेना का विमान आईएएफ सी -17 ग्लोबमास्टर ईरान में फंसे 58 भारतीयों को लेकर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंचा।

यह भी पढ़ें : कोरोना वायरस से बचाव का मास्क बाजार से हुआ गायब, लोग बचने के लिए कर रहे हैं ये उपाय

सोमवार को ईरान के तेहरान एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद विमान हिंडन एयरबेस पहुंचा। जहां सभी यात्रियों की जांच-पड़ताल की गई और निगरानी के लिए मेडिकल टीम के साथ भेज दिया गया। वहीं इस बाबत विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ट्वीट कर जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि 58 भारतीय तीर्थयात्रियों का पहला जत्था ईरान से वापस लाया गया।

यह भी पढ़ें: 100 साल की चंद्रो सड़क पर करती हैं जूते पॉलिश, वजह जानकर आप भी करेंगे तारीफ

उन्होंने भारतीय वायु सेना और भारतीय दूतावास व मेडिकल टीम के प्रयासों के साथ-साथ ईरानी अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होने कहा कि ईरान कोरोनोवायरस उपन्यास से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से है और अब जल्द ही वहां फंसे अन्य लोगों को भी भारत में लेकर आया जा रहा है।