11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली पर खेत में शौच करने गई किशोरी के पास पहुंचा युवक और करने लगा हैवानियत

Highlights: -मामला बुलंदशहर के रामघाट थाना क्षेत्र का है -कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग किशोरी होली के दिन जंगल में शौच को गई थी -गांव के ही एक युवक ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर छात्रा के साथ रेप किया
less than 1 minute read
Google source verification
rape

rape

बुलंदशहर। जनपद में खेत में शौच करने गई 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ युवक द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : होली मनाने जा रहे युवकों की बाइक आपस में टकराई, एक की मौत

दरअसल, मामला बुलंदशहर के रामघाट थाना क्षेत्र का है। जहां 13 साल की कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग किशोरी होली के दिन जंगल में शौच को गई थी। आरोप है कि तभी गांव के ही एक युवक ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर छात्रा के साथ रेप किया। आरोप है कि आरोपी ने वारदात के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने पर पीड़िता को धमकी देकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: होली पर बाइक टकराने के विवाद के बाद पथराव के साथ हुई फायरिंग, तीन घायल, वीडियो हो रहा वायरल

पीड़िता ने मामले की जानकारी घर पहुंचकर अपने परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने रामघाट थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में सीओ डिबाई विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग