Holika Dahan in Amroha: अमरोहा में होली त्योहार को लेकर पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। प्रशासन ने जिले को चार सुपर जोन, 13 जोन और 41 सेक्टर में बांटा है। चारों तहसीलों के एसडीएम और सीओ को सुपरजोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। SP अमित कुमार आनन्द ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है।
Holika Dahan 1226 Places in Amroha: अमरोहा जिले में होलिका दहन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिले के 1226 स्थानों पर रात 11 बजे के बाद विधिवत होलिका दहन हुआ। महिलाओं की टोलियां सुबह से ही मंगल गीत गाते हुए पूजा स्थलों पर पहुंचीं। उन्होंने विधि-विधान से होलिका पूजन किया। होलिका दहन के समय भक्त प्रहलाद के जयकारे गूंजे।
संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी होगी। पुलिस की पेट्रोलिंग निरंतर जारी रहेगी। मजिस्ट्रेट भी ड्यूटी पर रहेंगे। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।