अमरोहा

UP Politics: ओमप्रकाश राजभर की हुंकार: सुभासपा गरीब-वंचितों की आवाज, बोले- यह रैली लाएगी बदलाव

UP Politics: यूपी के अमरोहा में सुभासपा की रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पार्टी गरीबों और वंचितों की हक की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और दावा किया कि यह रैली राजनीतिक बदलाव की दिशा तय करेगी।

2 min read
Dec 14, 2025
UP Politics: ओमप्रकाश राजभर की हुंकार | Image Source - 'X' @oprajbhar

Om Prakash Rajbhar In Amroha: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अमरोहा में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी गरीबों, पिछड़ों और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि अमरोहा की यह रैली राजनीतिक बदलाव की दिशा तय करेगी और संगठन को नई ऊर्जा देगी।

ये भी पढ़ें

जौनपुर में बाबाओं की सरेआम पिटाई, पहले बेल्ट से मारा, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा… जानें क्या है पूरा मामला?

कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश

रैली को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी एकता के साथ संगठन का जनाधार बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। सुभासपा का लक्ष्य समाज के उस वर्ग तक पहुंचना है, जिसकी आवाज अब तक सत्ता के गलियारों में दबाई जाती रही है।

सुबह से शाम तक रहा जोशीला स्वागत

रविवार को ओमप्रकाश राजभर पूर्वाह्न करीब 11 बजे अमरोहा जनपद पहुंचे। चौधरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद जोया क्षेत्र में भी समर्थकों ने जोरदार अभिनंदन किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला, जिससे रैली का माहौल और अधिक जोशीला बन गया।

मोती स्मृति इंस्टीट्यूट मैदान में भरी हुंकार

लगभग ढाई बजे ओमप्रकाश राजभर श्री मोती स्मृति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तेलीपुरा के मैदान में पहुंचे, जहां पहले से मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सुभासपा केवल चुनावी राजनीति नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है।

‘यह रैली लाएगी बदलाव’ का भरोसा

अपने भाषण के अंत में ओपी राजभर ने दोहराया कि अमरोहा की यह रैली आने वाले समय में बड़ा बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता ईमानदारी और अनुशासन के साथ काम करें, तो सुभासपा को मजबूत होने से कोई नहीं रोक सकता। रैली के जरिए उन्होंने संगठन को नई दिशा देने का संदेश दिया।

Also Read
View All

अगली खबर