अमरोहा

Amroha: सीएम योगी और पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव गिरफ्तार

Highlights -मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी -पहले भी मुरादाबाद पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार -अमरोहा में प्रेस वार्ता कर लगाए थे आरोप
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Apr 2020, 1:34 PM IST
sachin_choudhary.jpg

अमरोहा: कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार ने 21 दिन का लॉक डाउन कर रखा है। इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश सचिव सचिन चौधरी ने इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शुक्रवार को आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने सचिन चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी मुरादाबाद एसएसपी लॉक डाउन के उल्लंघन में सचिन चौधरी को गिरफ्तार कर चुके हैं। लेकिन भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर सचिन चौधरी लगातार हमलावर हैं।

बिना प्रधानमंत्री के आह्वान के ही लोगों ने शुरू कर दिया पुलिस के सम्मान में यह अभियान, खूब हो रही है चर्चा

इसलिए किया गिरफ्तार
शुक्रवार को सचिन चौधरी ने प्रेस वार्ता कर सरकार से लॉक डाउन हटाने के साथ ही मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जब सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने संज्ञान लेते हुए 188 का मामला दर्ज करते हुए सचिन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। यही सचिन चौधरी ने इसकी जानकारी खुद के ट्वीटर अकाउंट पर जानकारी भी साझा की है।

Published on:
Also Read
View All