
शामली। जनपद में शासन के निर्देश पर बनाए गए तीन हॉट स्पॉट को बैरिकेडिंग करते हुए भारी पुलिस फोर्स के बीच दूसरे दिन भी सील रखा गया। सवेरे उक्त स्थानों पर वॉलंटियर लोगों द्वारा राशन, सब्जी तथा दूध सहित जरूतर का सामान उपलब्ध कराया गया। इसके बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने इन हॉट स्पॉटों का निरीक्षण करते हुए लोगों को दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए सख्त हिदायत दी। पुलिसकर्मियों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कडी विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। सैक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए ड्रोन कैमरों से भी उक्त स्थानों पर निगरानी रखी गई।
दरअसल, जनपद में तीन स्थानों को हॉटस्पॉट क्षेत्रों की श्रेणी में रखते हुए पूरी तरह से दूसरे दिन भी सील रखा गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल पुलिस प्रशासनिक अमले के साथ उक्त स्थानों का भ्रमण करते हुए उचित दिशा निर्देश दिए। सभी लोगों को सुरक्षा के लिहाज से घरों में ही रहने की हिदायत दी गई। कोतवाली पुलिस द्वारा ई-रिक्शा से ऐलान कर लोगों को घरों में रहने की खादय सामग्री पहुंचाये जाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा देर रात्रि में शहर के मौहल्ला नानुपरा, तेमुरशाह, हरेन्द्रनगर, विश्वकर्मानगर सहित विभिन्न स्थानां पर फोगिंग कराई गई है।
शुक्रवार सुबह के समय वालियंटर बनाए गए लोगों द्वारा राशन, सब्जी तथा दूध सहित जरूरत का सामान उपलब्ध कराया गया। जिसके बाद हॉट स्पोर्ट में कोई छूट नही दी गई। पुलिसकर्मियों ने उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कडी विधिक कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। सैक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए ड्रोन कैमरों से भी उक्त स्थानों पर निगरानी रखी गई। इस दौरान उक्त स्थानों पर कर्फ्यू जैसे हालात रहे।
Updated on:
11 Apr 2020, 1:14 PM IST
Published on:
11 Apr 2020, 1:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.