22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना प्रधानमंत्री के आह्वान के ही लोगों ने शुरू कर दिया पुलिस के सम्मान में यह अभियान, खूब हो रही है चर्चा

गस्ता लगा रहे पुलिस पर के जवानों पर लोग कर रहे हैं फूलों की वर्षा जान को खतरे में डालकर ड्यूटी करने वाले जवानों का बढ़ा रहे हैं हौसला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 11 Apr 2020, 1:21 PM IST

welcome.png

शामली. कोरोना वायरस से फैली महामारी के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा में तैनात रहने वाले लोगों की हौसला अफजाई के लिए बड़ी संख्या में लोग साने आ रहे हैं। इसी कड़ी में जगह-जगह पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मचारियों का सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से फूलों की माला पहना और उन पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। ऐसा ही एक नजारा शनिवार को शामली में देखने के मिला। यहां लोगों ने पुलिसकर्मियों को पटका और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने लॉकडाउन को सफल बनाने में सामाजिक संगठनों के सहयोग औरउत्साहवर्धन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस मामले में मुस्लिम समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी इससे पहले मेरठ में और उसके बाद बुलंदशहर में पुलिस वालों के सम्मान और उनका उत्साह वर्धन के लिए उन पर पुष्प वर्षा की थी।

कोरोना वायरस के चलते जहां एक ओर लॉकडाऊन के चलते लोग घरों में ही रह रहे हैं। वहीं, सफाईकर्मियों, पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना ही अपनी सेवाएं निरन्तर दे रहे हैं। उनकी इसी कर्बानी को देखते हुए कांधला नगर की समाजिक संस्था विकास मंच ने नगर पालिका सभागार के पास शहर के पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मचारियों पर पुष्प वर्षाकर उनका स्वागत किया। बाद में उनको संस्था की ओर से नाश्ता और जूस पिलाने के साथ ही साबुन व बिस्कुट का वितरण कर उनके सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी लोगों के सहयोग की चतारीफ की। उन्होंने कहा कि लोग काफी जागरुक हुए हैं। कोरोना वायरस के चलते लोग साफ-सफाई का ध्यान रख रहे हैं तथा एक दूसरे के सम्पर्क में आने से बच रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग