Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सपा नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
Amroha News: शनिवार को अमरोहा के कलेक्ट्रेट में सपा नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने अमित शाह को उनके पद से हटाने की मांग की और एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में अमरोहा के कलेक्ट्रेट में समाजवादी पार्टी का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। सपा कार्यकर्ताओं ने पहले मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचे। बता दें कि सपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन कर अपनी मांग रखते हुए नजर आए और एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा।