Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दो बच्चों की मां अपने प्रेमी संग गेस्ट हाउस में रंगेहाथ पकड़ी गई। लेकिन महिला पति को चकमा देकर प्रेमी के साथ भाग निकली। मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है।
बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के घर से जाते ही प्रेमी को घर बुला लेती थी। पति को पत्नी की हरकतों पर पहले से शक था। जिसके बाद उसने घर पर पहरा बैठा दिया और फिर नजर रखना शुरू कर दिया। इसके बावजूद महिला ने प्रेमी से मिलने की कोशिशें जारी रखीं।
शनिवार की सुबह विवाहिता घर से बाहर निकली और सीधे गेस्ट हाउस पहुंच गई। पति ने उसका पीछा किया और मौके पर पहुंचकर दोनों को साथ देख लिया। गेस्ट हाउस में हंगामा मच गया और आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।
हंगामे के बीच विवाहिता ने अपने पति को चकमा दे दिया और प्रेमी के साथ वहां से भाग निकली। पति अवाक रह गया और मामला देखते ही देखते कस्बे भर में चर्चा का विषय बन गया।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
महिला की शादी छह साल पहले मोहल्ले के ही एक युवक से हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। इसके बावजूद विवाहिता का प्रेम प्रसंग कस्बे के ही एक अन्य युवक से शुरू हो गया। अब यह प्रेम कहानी कस्बे भर में चर्चा का विषय बनी हुई है।