अमरोहा

Amroha News: देसी शराब की दुकान में तोड़फोड़, युवकों ने सेल्समैन के साथ की मारपीट, मचा हड़कंप

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शराब उधार न देने पर युवकों ने शराब की दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। सेल्समैन ने युवकों पर मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Feb 2025, 8:29 AM IST
Youth beat up salesman in Amroha
Amroha News: देसी शराब के दुकान में तोड़फोड़..

Amroha News Today In Hindi: अमरोहा जिले के हसनपुर के रहरा अड्डे पर देसी शराब की दुकान पर दबंगों ने उधार शराब न मिलने पर सेल्समैन से मारपीट और तोड़फोड़ की। सेल्समैन ने रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

लाठी-डंडों से की मारपीट

एक दर्जन से अधिक युवक लाठी-डंडे और सरिया लेकर दुकान पर पहुंचे। उन्होंने शराब उधार मांगी। सेल्समैन ने उधार देने से मना कर दिया। इस पर दबंग भड़क गए। दबंगों ने सेल्समैन तेजपाल के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। जिसे मौके पर हड़कंप मच गया।

दोनों पक्ष ने दी तहरीर

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। शराब दुकान स्वामी विवेक गुप्ता ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है। वहीं दूसरे पक्ष के द्वारा भी तहरीर दी गई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि शराब की दुकान पर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

Updated on:
22 Feb 2025, 8:29 AM IST
Published on:
Also Read
View All