31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain Alert: फरवरी के अंत में फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के साथ होगी बारिश, जानें IMD अपडेट

Rain Alert UP: यूपी में इस समय रात की ठंड बची है। दोपहर के समय तेज धूप निकल रही है, जिसके कारण दिन के समय अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 22 Feb 2025, 8:15 AM IST

Weather Update

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम पर पड़ेगा असर

Rain Alert News: फरवरी अंत से पहले एक बार फिर यूपी का मौसम बदल गया है। अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि सुबह और रात को कहीं कहीं हल्का कोहरा छा सकता है। इस दौरान तापमान में भी उछाल देखने को मिलेगा। यूपी के कई इलाकों में गुरुवार को बूंदाबांदी हुई और ओले भी गिरे।

27 फरवरी को बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर, पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसके 27 फरवरी को पश्चिमी यूपी के मौसम में बदलाव होगा और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। हालांकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय छिछला कोहरा छाने के आसार है।

इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं

बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, बस्ती, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, कासगंज, एटा, मैनपुरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में सुबह तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें:छात्रा यूनिवर्सिटी बिल्डिंग की टॉप फ्लोर पर चढ़ी, बोली-कूदकर जान दे दूंगी, जानें क्या है पूरा मामला

सबसे ज्यादा रहा प्रयागराज का तापमान

वहीं बहराइच में सबसे कम 10.4℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही गोरखपुर में 10.6℃, शाहजहांपुर में 10.8℃, नजीबाबाद में 11℃ और अयोध्या में 11℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। लखनऊ में 13.5℃ न्यूनतम और 27.4℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। नजीबाबाद में सबसे कम 20.5℃ अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। मुरादाबाद में 22.9℃, मुजफ्फरनगर ने 23℃, फुरसत गंज में 29℃, प्रयागराज में 31.6℃ और सुल्तानपुर में 30.4℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।