31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Moradabad News: छात्रा यूनिवर्सिटी बिल्डिंग की टॉप फ्लोर पर चढ़ी, बोली-कूदकर जान दे दूंगी, जानें क्या है पूरा मामला

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में IFTM यूनिवर्सिटी में बीएससी बायोटेक की एक छात्रा ने एक घंटे तक ड्रामा किया। यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग के टॉप पर चढ़ी। छात्रा ने फिल्म शोले जैसा सीन क्रिएट कर दिया। छात्रा बार-बार नीचे कूदने की धमकी देती रही।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 22 Feb 2025, 7:52 AM IST

Student climbed to the top floor of the university building in Moradabad

Moradabad News: छात्रा यूनिवर्सिटी बिल्डिंग की टॉप फ्लोर पर चढ़ी..

Moradabad News Today: मुरादाबाद में B.Sc. की छात्रा गृहकलेश से परेशान होकर बिल्डिंग की छत पर चढ़ गई और आत्महत्या का प्रयास करने लगी। कॉलेज स्टाफ ने समय रहते उसे पकड़ लिया और सुरक्षित नीचे उतारकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

छत पर चढ़ किया हंगामा

पूरा मामला शुक्रवार दोपहर का है। यूनिवर्सिटी में बीएससी बायोटेक की प्रथम वर्ष की छात्रा अमरोहा जिले की रहने वाली है। दोपहर को जब छुटटी हुई तो छात्रा यूनिवर्सिटी की छत पर चढ़ गई। कूदने का प्रयास करने लगी। कॉलेज में काम करने वाले लोगों ने छात्रा को छत पर चढ़ा हुआ देख लिया।

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद समेत कई जिलों में हल्की बारिश, कल इन इलाको में बरसात का पूर्वानुमान, यहां चलेंगी तेज हवाएं

छात्रा को परिजनों को सौंपा

वह नीचे कूदती इससे पहले लोगों ने उसे पकड़ लिया। मामले की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई है। यूनिवर्सिटी के शिक्षक ने बताया की छात्रा मानिसक तौर पर परेशान है। बताया कि उसके कुछ दिक्कत चल रही है। इसके चलते वह परेशान रहती है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रा को उसके परिजनों को सौंप दिया है।