अनूपपुर

MP में यहां न्यायाधीशों का घर भी नहीं सेफ! अब जज के घर में चोरी, 70 हजार का सामान पार

MP News: एमपी के इस जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद कि न्यायाधीश का घर भी नहीं छोड़ा। चोरों ने 70 हजार का सामान पार कर दिया। पुलिस जांच में जुटी।
2 min read
Nov 12, 2025
anuppur judge house theft police investigation mp news
anuppur judge Vinod Kumar Verma house theft case (फोटो- सोशल मीडिया)

Judge House Theft:अनूपपुर जिला मुख्यालय में चोरों के हौसले बुलंद हैं। आमजन के साथ ही न्यायाधीश के घर का ताला तोड़ने से भी संकोच नहीं कर रहे हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वामी विवेकानंद स्मार्ट सिटी के लैट नंबर 138 में न्यायाधीश विनोद कुमार वर्मा (Judge Vinod Kumar Verma) के घर का ताला तोड़ते हुए चोरों ने हाथ की घड़ी सहित 40 हजार रुपए का सामान पार कर दिया।

दिल्ली में कॉन्फ्रेंस अटेंड करने गए थे न्यायाधीश

न्यायाधीश विनोद कुमार वर्मा विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के सचिव हैं। दिल्ली में आयोजित न्यायिक अधिकारियों की कॉन्फ्रेंस में समिलित होने के लिए गए हुए थे इस दौरान घर पर कोई नहीं था। सुबह-शाम एक कर्मचारी आकर साफ सफाई का कार्य करता था। सोमवार सुबह कर्मचारी साफ सफाई करने के लिए घर पर पहुंचा तो गेट का ताला टूटा हुआ था। घर का सामान भी बिखरा था। उसने इसकी सूचना न्यायाधीश को दी।

घर पहुंचे खुली रह गई आंखें, 70 हजार का सामान गायब

न्यायाधीश विनोद कुमार वर्मा मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सूचना पुलिस को दी। एसडीओपी सुमित केरकेट्टा, थाना प्रभारी के साथ ही अन्य पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी मदद से चोरों की तलाश पुलिस कर रही है। न्यायाधीश वर्मा ने बताया कि अभी 40 हजार की चोरी का पता चला है। घर के सभी सामान को ठीक तरह से उन्होंने देखा नहीं है। एसडीओपी सुमित केरकेट्टा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

पड़ोसी के यहां भी चोरी

न्यायाधीश के घर के बगल में स्थित घर को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया और यहां भी ताला तोड़ते हुए 30 हजार का सामान बटोर ले गए। आबकारी विभाग में पदस्थ पूर्णिमा रात्रे के घर का ताला तोड़ते हुए चोर वहां अलमारी के भीतर रखी नकदी और अन्य सामान कीमती लगभग 30 हजार चोरी कर ले गए। बताया जाता है कि दो माह से परिवार घर पर नहीं है और ताला लगा हुआ था।

कुछ दिन पूर्व भालूमाड़ा में न्यायाधीश के घर पर हुआ था पथराव

भालूमाडा में कुछ दिनों पूर्व कोतमा में पदस्थ न्यायाधीश अमनदीप सिंह के घर पर तीन आरोपियों ने पत्थर बाजी करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया गया वहीं इस मामले पर डीआईजी ने थाना प्रभारी संजय खलको को लाइन अटैच कर दिया था। (mp news)

Updated on:
12 Nov 2025 11:49 am
Published on:
12 Nov 2025 11:36 am