अनूपपुर

अमरकंटक आए बिहार के बड़े नेता, की पूजा अर्चना, नई सरकार पर दिया बड़ा बयान

Girraj singh- अमरकंटक आए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नई बिहार सरकार का एजेंडा बताया

2 min read
Nov 16, 2025
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अमरकंटक में नर्मदा पूजन किया

Giriraj Singh- जबर्दस्त जीत के बाद बिहार में एनडीए के नेता सरकार बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं। इस गहमागहमी के बीच राज्य के एक वरिष्ठ नेता एमपी आए। बिहार के बीजेपी नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अमरकंटक पहुंचे जहां नर्मदाजी की पूजा अर्चना की। इसके बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे जहां गोंड चित्रकलाओं को देखा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय और राज्य सरकार के तत्वावधान में रोजगार योजना के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि भारत में विदेशी मुसलमानों की संख्या बढ़ रही है जोकि पाकिस्तान परस्त हैं और देश के खिलाफ लोगों को भड़काते हैं। गिरिराज सिंह ने बिहार की नई सरकार पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नई सरकार बनते ही घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक पहुंचे। उन्होंने उद्गम स्थल पर नर्मदाजी की पूजा-अर्चना की। केंद्रीय मंत्री ने देश–प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। यहां से वे सर्किट हाउस पहुंचे जहां एक अहम बैठक ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बैठक में 2000 लोगों के रोजगार से जुड़ी योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय और राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में इसे क्रियान्वित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

जिस परिवार में बेटी ब्याही, बेटे के लिए वहीं से बहू भी ला रहे सीएम मोहन यादव

अमरकंटक में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने बिहार, एमपी, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की घुसपैठ पर चिंता जताई। गिरिराज सिंह ने कहा कि "मैं करीब 25 सालों से अमरकंटक आ रहा हूं। 1998 में यहां मुस्लिमों का एक भी घर नहीं था। अब अचानक कैसे बढ़ गए?" उन्होंने कलेक्टर से घुसपैठियों की जांच की मांग की।

बाहरी मुसलमानों से देश को खतरा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बाहरी मुसलमानों से देश को खतरा है। उन्होंने देसी मुसलमानों से विदेशियों को संरक्षण नहीं देने की अपील भी की।

बांग्लादेशी, रोहिंग्या के खिलाफ कार्रवाई करेगी नई सरकार

बीजेपी के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में नई सरकार के कामकाज पर भी अहम बात कही। उन्होंने कहा कि वे बिहार में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की पहचान करवाएंगे। राज्य की नई सरकार से उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे।

ये भी पढ़ें

एमपी में गंदा धंधा, महाराष्ट्र से लग्जरी कारों से आकर लाखों उड़ा रहे बिजनेसमेन

Published on:
16 Nov 2025 04:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर