अनूपपुर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा, खड़े ट्रैक्टर में जा घुसी बेलगाम दौड़ती कार, 2 की मौत 2 गंभीर

Horrific Accident
राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा (Photo Source- Patrika Input)

Horrific Accident : ट्रैफिक विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा और जागरूकता अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ये हैं कि, एमपी हर रोज सैकड़ों लोग हादसों का शिकार होकर घायल हो रहे हैं। जबकि, इन्हीं में से दर्जनों अपनी जान भी गवा रहे हैं। ऐसा ही एक भीषण हादसे की जानकारी से जुड़ा मामला सूबे के अनूपपुर से सामने आया है। यहां कार और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर से दो लोगों की स्पाट पर ही मोत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

ये भीषण सड़क हदसा गुरुवार शाम कोतमा नेशनल हाईवे पर प्रजापति पेट्रोल पंप के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवागमन बहाल किया।

खड़े ट्रेक्टर में जा घुसी कार

कार नंबर CG 07 M 1434 बदरा से मनेंद्रगढ़ की ओर जा रही थी। कार में दो महिला एवं दो पुरुष सवार थे। बताया जा रहा है कि कार सड़क पर खड़े ट्रैक्टर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर पलट गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कांच के टुकड़े सड़क पर बिखर गए।

हादसे में इनकी जान गई और ये घायल

हादसे में कार चालक दुलारे शर्मा (45) निवासी राजनगर एवं गीता पनिका (44) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हरिशंकर चतुर्वेदी (62) एवं मीना देवांगन (34) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

बुरी तरह फंस गया था चालक का शव

टक्कर के बाद चालक का शव वाहन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर यातायात बहाल कराया।

जांच में जुटी पुलिस

दुर्घटना ग्रस्त ट्रैक्टर में चार ड्रमों में डीजल लोड था। पुलिस ने दोनों वाहनों एवं डीजल को जब्त कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Updated on:
20 Mar 2026 07:45 am
Published on:
20 Mar 2026 07:45 am