अनूपपुर

हादसों में गई दो की जान, क्राइम पर भी नहीं लग रही लगाम

जीप-बाइक में टक्कर, युवक की मौत, करंट ने एक को लीला

2 min read
Dec 09, 2017
in accident two person lost her life crime also uncontrol

कोतमा. अनूपपुर-मनेन्द्रगढ राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर शुक्रवार ८ दिसम्बर की दोपहर बदरा वन डिपो तिराहा के पास जीप और बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक ३८ वर्षीय गब्बा यादव निवासी भालूमाड़ा की मौत मौके स्थल पर हो गई।
जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवकों प्रेमनारायण उर्फ मुन्नु पिता श्रीमन नारायण मिश्रा, तथा अनमोल पिता सम्पत लाल तिवारी जो नपा कर्मचारी पसान है गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतमा में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतमा, बिजुरी और राजनगर थाना के प्रभारियों ने शव को पीएम के लिए कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया।
बताया जाता है कि दोपहर ढाई बजे के आसपास वन डिपो तिराहे के पास बदरा की ओर से आ रही जीप एमपी 65 जीए 1631 ने लापरवाही पूर्वक एंव तेज गति से कोतमा की तरफ से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीन युवकों में एक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। वहीं दुर्घटना के बाद जीप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुत्र ने पिता पर किया टांगी से हमला
कोतमा. थाना क्षेत्र के रेरुला गांव के डोबरी टोला में शुक्रवार को एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता पर टांगी से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है। बताया जाता है कि ६० वर्षीय शिवबालक यादव का धान बेचने को लेकर हुए विवाद में पुत्र राजेश यादव ने टांगी से प्रहार कर दिया।

किशोरी लापता
कोतमा. थाना क्षेत्र के निगवानी गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी 6 दिसम्बर को घर से बिना सूचना दिए बाहर गई और वापस नहीं आई। जिसके उपरांत परिजनों ने गांव में खोजबीन कर रिश्तेदारों में पूछताछ की। परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें

जमीन पर हो रहे कब्जे से माफिया के खिलाफ भड़का आदिवासी समुदाय

करंट से युवक की मौत
जैतहरी . जैतहरी थाना के ग्राम वेंकटनगर स्थित हाईस्कूल के पास बिजली का काम करते समय ३५ वर्षीय शिव कुमार चौधरी पिता बुटहा चौधरी निवासी वेंकटनगर की मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना 33 केवी के करंट के तार को छूने के दौरान हुई।
बैल के हमले में युवक घायल
अनूपपुर . जैतहरी थाना क्षेत्र के गौरेला गांव में घर के आंगन में बंधे बैल ने २७ वर्षीय युवक गणेश प्रजापति पर हमला कर घायल कर दिया। घटना में युवक के कमर सहित सिर मेंं चोटे आई है।

ये भी पढ़ें

ग्रामीणों ने उगले हैं राज, आज हो सकता है खुलासा
Published on:
09 Dec 2017 01:57 pm
Also Read
View All