अनूपपुर

प्रेमिका देख रही थी शादी के सपने, खंडहर में ले गया प्रेमी और ले ली जान

mp news: खंडहर में मिले युवती के शव की गुत्थी सुलझी, प्रेमी ही निकला कातिल, शादी का दबाव बनाने के कारण की हत्या।

2 min read
boyfriend killed girlfriend over marriage pressure (demo pic)

mp news: मध्यप्रदेश के अनूपपुर में दो दिन पहले खंडहर मकान में मिले युवती के शव की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती का प्रेमी ही निकला है जिसने खंडहर में ले जाकर युवती की सिर पर पत्थर मारकर हत्या की थी और फरार हो गया था। खंडहर मकान से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी और युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपी के पास से युवती का मोबाइल और बाइक जब्त की है।

ये भी पढ़ें

एमपी की लेडी तहसीलदार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

खंडहर मकान में मिली थी लाश

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 15 मार्च को गुंवारी गांव के एक खंडहर मकान में दुर्गंध आने की शिकायत लोगों ने पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो खंडहर मकान के अंदर एक युवती का क्षत विक्षत शव मिला था। युवती के सिर पर चोट के निशान थे, शव काफी बुरी हालत में था और सड़ चुका था, उसके हाथ-पैर के पंजे तक स्पष्ट नहीं थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल पर मिले पर्स और जूतों व कपड़ों के आधार पर युवती की पहचान काजल पुरी (24 वर्ष) निवासी लपटा के रूप में हुई।

शादी का दबाव बनाया तो मार डाला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि युवती की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि काजल का जैतहरी के रहने वाले रवि उर्फ चंद्रभान ठाकुर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के आधार पर पुलिस ने साइबर तकनीक से कॉल डिटेल खंगाली तो आरोपी का सुराग हाथ लगा। पुलिस ने आरोपी चंद्रभान को पकड़कर जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी ने बताया कि काजल उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी लेकिन वो काजल से शादी नहीं करना चाहता था। काजल से पीछा छुड़ाने के लिए उसने हत्या की साजिश रची और उसे बहाने से बुलाकर खंडहर में ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी ने मृतका काजल के मोबाइल की सिम तोड़कर फेंक दी थी और मोबाइल को अपनी दुकान में ले जाकर छिपा दिया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

ये भी पढ़ें

मोहब्बत बनकर खींच लाई मौत, बॉयफ्रेंड ने भाई के साथ मिलकर ली जान

Published on:
18 Mar 2026 08:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर