अनूपपुर

ब्राइडल मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन प्रेमी संग फरार

MP News: दूल्हा लेकर आ चुका था बारात, मेकअप कराने गई दुल्हन बाइक पर प्रेमी संग हुई फरार, बिना विवाह वापस लौटी बारात।
2 min read
anuppur
Bride Elopes with Lover from Beauty Parlour (demo pic)

MP News: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के दिन एक दुल्हन अपने प्रेमी संग भाग गई। दूल्हा बारात लेकर आ चुका था लेकिन मेकअप कराने गई दुल्हन जब वापस नहीं लौटी तो विवाह स्थल पर हंगामा हो गया, विवाद की स्थित बनी। दुल्हन के परिवारवालों ने हर तरफ दुल्हन की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली की दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। इसके बाद बिना विवाह के ही बारात वापस लौट गई।

ब्राइडल मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में शादी के दिन दुल्हन ब्यूटी पार्लर से अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इस घटना से विवाह स्थल पर अफरातफरी मच गई और दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई। लड़के पक्ष के लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, भालूमाड़ा निवासी युवक की शादी बिजुरी क्षेत्र के एक ग्रामीण परिवार की युवती से तय हुई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बारात कोतमा पहुंची और विवाह की तैयारियां मंगल भवन में चल रही थीं। इसी बीच दुल्हन शादी से पहले ब्राइडल मेकअप के लिए नगर के एक ब्यूटी पार्लर गई, लेकिन वहां से वापस नहीं लौटी।

ब्यूटी पार्लर से प्रेमी संग भागी दुल्हन

बताया जा रहा है कि दुल्हन पार्लर से दुल्हन अपने प्रेमी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गई। जैसे ही इस घटना की जानकारी परिजनों को लगी, विवाह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने नगर के बाजार क्षेत्र, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित संभावित स्थानों पर देर रात तक तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका। बिना विवाह के ही बारात वापस लौट गई। लड़के पक्ष ने कोतमा थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला का कहना है कि शिकायत के आधार पर युवती की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

समाज में हुई बदनामी

दुल्हन के इस तरह से शादी के दिन प्रेमी के साथ भाग जाने से न केवल उसके बल्कि बारात लेकर आए दूल्हे के परिवार की भी काफी बदनामी हुई है। क्या दुल्हन के प्रेम प्रसंग के बारे में उसके परिजनों को पहले से जानकारी थी और उन्होंने दबाव बनाकर दुल्हन को शादी के लिए राजी किया था? ये वो सवाल हैं जिनके जवाब अभी मिलने बाकी हैं।

Updated on:
26 Apr 2026 05:51 pm
Published on:
26 Apr 2026 05:51 pm