अशोकनगर

कलेक्टर के आदेश पर 3 सितंबर को इस जिले में छु्ट्टी घोषित, ये है वजह

MP News: 3 सितंबर को कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिले में अवकाश(Holiday) घोषित कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Sep 2025, 9:54 AM IST
3rd September 2025 holiday declared in mp ashoknagar
3rd September 2025 holiday declared in mp (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP News:मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में डोल ग्यारस पर बड़ा आयोजन होता है, जहां सभी मंदिरों के एक साथ विमान निकलते है। कलेक्टर ने जिले में अवकाश(Holiday) घोषित कर दिया है। शहर में कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई है। तीन सितंबर को होने वाले विमानों के कार्यक्रम के लिए तुलसी सरोवर में पानी के अंदर भी बेरिकेडिंग की गई है। चबूतरे की पुताई हो गई है और सरोवर पर सफाई का काम शुरू हो गया है।

साथ ही शहर में भी सजावट की जा रही है। सभी मंदिरों से भगवान को विमानों में विराजमान कर सराफा बाजार में एकत्रित किया जाएगा। जहाँ से एक साथ विमान तुलसी सरोवर पहुंचेंगे और भगवान को जल विहार कराया जाएगा। सोमवार को पुजारी संघ ने हनुमान धर्मशाला मंदिर में कार्यक्रम के लिए बैठक की, लेकिन बैठक में हनुमान धर्मशाला ट्रस्ट का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ तो इससे पुजारियों ने इसे अपमान बताया और निंदा प्रस्ताव पारित किया।

एसपी ने शहर में देखी व्यवस्था, पॉइंट तय

कलेक्टर आदित्यसिंह ने डोल ग्यारस पर पूरे जिले में 3 सितम्बर का स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं सोमवार को एसपी विनीतकुमार जैन ने शहर में विमान मार्ग देखा। यह भी जाना कि कहां से विमान निकलेंगे और किस जगह पर पुलिस सुरक्षा लगाना है. इसके लिए पॉइंट तय किए। साथ ही भीड़ बढ़ने पर वाहनों का रूट डायवर्ट करने भी स्थिति देखी। इस दौरान सीएमओ, सनातन सदभाव समिति व पुजारी संगठन के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Updated on:
2 Sep 2025, 9:54 AM IST
Published on: