sh Chaturthi 2025: अतिक्रमण, अव्यवस्थित यातायात, गंदगी, नशा और अपराध इन पांच गंभीर समस्याओं को क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने पत्रिका की खबर को अर्जी मानकर गणपति बप्पा के चरणों में समर्पित किया।
Ganesh Chaturthi 2025: अतिक्रमण,अव्यवस्थित यातायात, गंदगी, नशा और बढ़ता अपराध यह अशोकनगर शहर की पांच बड़ी समस्याएं है, जो सीधे भगवान गणेश के दरबार तक पहुंच गई। क्षत्रिय स्वर्णकार समाज (Kshatriya Swarnakar Samaj) ने इन समस्याओं से मुक्ति के लिए भगवान गणेश को पत्रिका में प्रकाशित खबर याचिका के रूप में अर्पित कर दी।
बुधवार को पत्रिका ने शहर की इन पांच प्रमुख समस्याओं लेकर एक खबर प्रकाशित की थी। जी स्वर्णकार समाज के लोगों को इतना प्रभावित कर गई कि उन्होंने उसे सिर्फ खबर नहीं, बल्कि शहर की जनआवाज मानते हुए गणेश मंदिर जाकर भगवान को समर्पित किया। साथ ही शहर को इन गंभीर समस्याओं से निजात दिलाने के लिए भगवान से विनती भी की। मकसद साफ था कि जब समस्याएं विघ्न बन जाएं तो विघ्नहर्ता से ही विनती की जाए। (mp news)
क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष देवेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष मनोज सोनी, अमित सोनी, राजेंद्र सोनी, गोलू सोनी, सूरज सोनी राकेश सोनी, संजय सोनी और मृदुल सोनी सहित समाज के अन्य लोगों ने मंदिर के पुजारी अवधेश महाराज के पफ्रीका में प्रकाशित खबर को समस्याओं के निदान के लिए भगवान गणेश के चरणों में अर्पित किया। उपाध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि यह शहर की गंभीर समस्याएं हैं जो शहर के विकास को ही नहीं रोकतीं बल्कि यह समस्याएं आमजन को भी प्रभावित करती हैं। इसलिए इनसे निजात मिलना चाहिए। शासन-प्रशासन के साथ भगवान भी हमें इस लक्ष्य की और बढ़ाएं, इसलिए पत्रिका की इस खबर के साथ प्रति को भगवान गणेशजी को अर्पित किया है। (mp news)