अशोकनगर

बर्थ-डे केक खाने वाले सावधान ! आप खा रहे एक्सपायरी केक, लेने से पहले गौर करें ये 4 बातें

Birthday cake: बर्थ-डे केक खाने वाले सावधान हो जाएं। जिले में 5-7 दिन पुराने केक भोपाल-बीना से मंगाकर धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं, जिनकी चमकदार फिनिशिंग और सफेद क्रीम संदेह पैदा कर रही है।
2 min read
• •
Oct 22, 2026
बर्थ-डे केक, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)
बर्थ-डे केक, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

Ashoknagar news: जन्मदिन हो या सालगिरह, जश्न का कोई भी मौका अब केक काटे बिना अधूरा सा लगता है। लेकिन क्या कभी सोचा है कि जिस केक को आप अपने बच्चों और अपनों को बड़े चाव से खिला रहे हैं, वह कितना शुद्ध है ? जिले में इन दिनों धड़ल्ले से 5 से 7 दिन पुराना केक बेचा जा रहा है। जिसकी फिनिशिंग और सफेद क्रीम के पीछे सेहत से खिलवाड़ का बड़ा खेल पनप रहा है, जिससे आम उपभोक्ता पूरी तरह अनजान है। जिले में हर दिन औसतन 300 केक का कारोबार होता है, जिनमें से 100 से 150 केक तो अकेले अशोकनगर शहर में ही बिक जाते हैं। बाजार में 150 रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक के केक उपलब्ध है। खास बात यह है कि जिले में केक का निर्माण नाममात्र का होता है। दुकानदारों के मुताबिक ज्यादातर केक बीना और भोपाल से मंगाए जाते हैं। बीना के सप्लायर भी मुख्य रूप से भोपाल से ही माल मंगाकर यहां खपा रहे है।

उठते शक के सवाल: 7 दिन कैसे टिकता है केक ?

स्थानीय दुकानदारों की ही मानें तो जिले में बनने वाला ताजा केक बमुश्किल दो-तीन दिन ही चल पाता है। ऐसे में भोपाल और बीना से आने वाला केक 5 से 7 दिनों तक खराब क्यों नहीं होता? बाहर से आने वाले इन केकों की फिनिशिंग बहुत अच्छी होती है और क्रीम ज्यादा सफेद व आकर्षक होती है। इसी चमक के फेर में दुकानदार मुनाफा कमाने के लिए बाहरी केक मंगवाते हैं।

कहीं रहा खुशियों में जहर तो नहीं घुल ?

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बाहरी केक में ऐसा क्या मिलाया जा रहा है, जिससे वह हफ्ते भर तक तरोताजा और आकर्षक दिखता है? क्या इसे लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए किसी हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल हो रहा है? जिम्मेदार विभागों की अनदेखी के बीच, यह मीठा खतरा जिले में बेखौफ बिक रहा है, जो लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकता है।

केक लेने से पहले गौर करें ये बातें

  • केके बहुत चमक रहा है तो इसमे सिंथेटिक फूड कलर्स मिला हुआ है।
  • केके पर बहुत सारी सजावट हो तो सावधान , ये निगलने में हार्म पहुंचा सकती है।
  • बेकरी की साफ-सफाई, केक की पैकेजिंग और एक्सपायरी जरूर चेक करें ।
  • केक हाथ से मसलने पर तुरंत गायब हो जाए या अत्यधिक चिकना लगे, तो वह पाम ऑयल और रसायन युक्त हो सकता है।
Updated on:
22 Oct 2026 10:15 am
Published on:
22 Oct 2026 10:15 am