अशोकनगर

एसएनसीयू में शॉर्ट सर्किट से आग, टल गया बड़ा हादसा

Ashoknagar News: अस्पताल के एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 15 बच्चों की जान पर आई आफत टली
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Mar 2025, 8:51 AM IST
Ashoknagar News
Ashoknagar News

Ashoknagar News: जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती 15 नवजातों की गुरुवार को जान पर बन आई। अस्पताल के एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ऑक्सीजन लाइन फटने से बच्चों की ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई। अस्पताल स्टाफ ने सजगता का परिचय देकर बच्चों को तुरंत दूसरी जगह शिफ्ट किया।

एसएनसीयू में भर्ती थे 15 बच्चे

सुबह 9 बजे एसएनसीयू में 15 बच्चे भर्ती थे। तभी ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ। डायलिसिस यूनिट की केबल में आग लग गई। एसएनसीयू के एसी में शॉर्ट सर्किट हो गया, ऑक्सीजन लाइन फट गई। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। सभी नवजातों को बाहर निकाला गया और ड्यूटी रूम में एक पलंग पर रखा। बाद में उन्हें यूनिट के दूसरे कक्ष में दूसरी मशीनों पर रखा।

Updated on:
28 Mar 2025, 8:51 AM IST
Published on: