अशोकनगर

Ashoknagr Crime: सरकारी नौकरी की आड़ में नशे का धंधा, वनपाल निकला स्मैक तस्कर

Smack Smuggling Case: राजस्थान से जुड़े ड्रग नेटवर्क के तार, वनपाल के साथ ही ललितपुर से एक मेडिकल स्टोर संचालक भी गिरफ्तार।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 4:19 PM IST
Ashoknagar Smack Smuggling Case
forest guard smack smuggling drug network busted, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी वनपाल (Source-Patrika)

Ashoknagar Smack Smuggling Case: सरकारी ओहदे और वर्दी की आड़ में जब नशे का काला कारोबार होने लगे, तो सिस्टम पर सवाल उठना लाजमी है। मामला मध्यप्रदेश के अशोकनगर का है जहां कोतवाली पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक ऐसे अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसमें वन विभाग का एक कर्मचारी ही युवाओं की रगों में जहर घोलने का काम कर रहा था। चंदेरी वन परिक्षेत्र में पदस्थ वनपाल सतीश रघुवंशी को पुलिस ने 2.05 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही उप्र के ललितपुर के एक मेडिकल स्टोर संचालक को भी गिरफ्तार किया है, जो नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले अवैध इंजेक्शन की थोक सप्लाई करता था।

ऐसे खुली इस बड़े नेटवर्क की पोल?

इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश तब शुरु हुआ, जब अशोकनगर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुना रोड स्थित लक्ष्मी ढाबे के पीछे से शहर के रामपुरा मोहल्ला निवासी मुख्य आरोपी कालू उर्फ सलीम खान को गिरफ्तार किया। उसके पास से 7 ग्राम स्मैक और 223 अवैध एबिल इंजेक्शन बरामद हुए थे। पुलिस रिमांड के दौरान जब कालू से सख्ती से पूछताछ हुई, तो उसने अपने साथियों के नाम उगल दिए।

ललितपुर से पकड़ाया मेडिकल स्टोर संचालक (Source-Patrika)

मेडिकल संचालक व वनपाल भी नेटवर्क से जुड़े मिले

कोतवाली प्रभारी रविप्रतापसिंह चौहान के मुताबिक नशा तस्कर कालू उर्फ सलीम खान की निशानदेही पर पुलिस ने यूपी के ललितपुर में दबिश दी और मेडिकल स्टोर संचालक सौरभ जैन को अवैध एबिल इंजेक्शन सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया। साथ ही जांच की आंच चंदेरी में पदस्थ वनपाल सतीश रघुवंशी तक पहुंची। 15 नवंबर को कोतवाली पुलिस ने सतीश को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी विभागीय कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है।

राजस्थान तक फैले हैं तस्करी के तार

एसपी राजीव कुमार मिश्रा की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई इस कार्रवाई में अब राजस्थान कनेक्शन भी सामने आया है। जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी कालू खान स्मैक की खेप राजस्थान से लाता था। इस इनपुट के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम राजस्थान के लिए रवाना कर दी गई है, जिससे जल्द ही कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Updated on:
15 Nov 2026, 4:19 PM IST
Published on: