अशोकनगर

नहीं देखा होगा ऐसा…जमीन से 20 फीट ऊंचे हैंडपंप से कौन पीता है पानी?

अजब-गजब : एक रेलवे स्टेशन के पास जमीन से 20 फीट ऊपर लटका एक हैंडपंप मौजूद है। भला कौन इतने ऊंचे हैंडपंप तक पहुंचकर पानी पीता होगा?

2 min read
Nov 04, 2024

अजब-गजब : मध्य प्रदेश के अशोकनगर से एक तस्वीर सामने आई है, जिसने सभी को चौका दिया है। दरअसल रेलवे स्टेशन के पास जमीन से 20 फीट ऊपर लटका एक हैंडपंप मौजूद है। भला कौन इतने ऊंचे हैंडपंप तक पहुंचकर इसका इस्तेमाल करता होगा। वहां से गुजरने वाले राहगीर इसे देखकर अपना सिर पकड़ ले रहे है। जानिए इस अनोखे हैंडपंप(Hand pump) की कहानी…

पानी सामने फिर भी लोग प्यासे

इसे सजा कहें या बलिदान, लेकिन अंडरपास निर्माण के चलते एक हैंडपंप महीनों से 20 फीट ऊपर लटका हुआ है। इससे ऊंचाई पर लटका यह हैंडपम्प अब लोगों की प्यास भी नहीं बुझा पा रहा है।

मामला मुंगावली से गुन्हेरू बामौरी रेलवे स्टेशन के बीच का है। मुंगावली-बीना रोड पर रेलवे लाइन के पास यह हैंडपंप लगा हुआ है। इस रास्ते पर रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास का निर्माण होना है और इसके लिए रेलवे लाइन के पास खुदाई की गई है। खुदाई हो जाने से यह हैंडपम्प जमीन से करीब 20 फीट ऊपर लटका हुआ है।

बता दें कि पहले इस रेलवे क्रॉसिंग से निकलने वाले लोग इस हैंडपंप के पानी से अपनी प्यास बुझाते थे। लेकिन खुदाई हो जाने से यह हैंडपंप न तो लोगों की प्यास बुझा पा रहा है और न हीं यह निर्णय हो पाया है कि इस हैंडपंप को हटाया जाएगा या फिर इसी तरह लटका रहेगा।

Published on:
04 Nov 2024 03:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर