MP Viral News: करीला धाम में आस्था पर चोट का आरोप लगा है। वीडियो में मंदिर परिसर के पास अश्लील गीतों पर नृत्य दिखा, नाराजगी बढ़ी, पुलिस ने आयोजकों की FIR दर्ज की।
Karila Dham obscene dance video: अशोकनगर जिले के प्रसिद्ध करीला धाम से कई प्रदेशों के श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। जहां मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु बधाई स्वरूप बुंदेलखंड का प्रसिद्ध राई नृत्य कराते हैं, लेकिन यहां अश्लील गानों पर नृत्य के वीडियो ने जिलेवासियों में नाराजगी बढ़ा दी है। इससे पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। (MP Viral News)
ये भी पढ़ें
मां जानकी मंदिर (Maa Janki Temple) के पास नृत्य का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें अश्लील गानों पर नृत्यांगनाएं नृत्य करते हुए दिख रही है। वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने नाराजगी जताई। आमनचार गांव निवासी विक्रमसिंह यादव ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की शिकायत की तो पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इससे अब पुलिस उस वीडियो के आधार पर अश्लील गानों पर नृत्य कराने वालों की तलाश कर रही है। ताकि फिर से इस तरह की घटनाएं न हो सकें।
राई नृत्य बुंदेलखंड का प्रसिद्ध लोक नृत्य है। जिस पर ढोलक व नगडियां की थाप और खयालों (स्थानीय गीत) पर मर्यादा के साथ यह नृत्य होता है। लेकिन करीला में लोगों की मनमानी के चलते राई नृत्य का स्वरूप बदल रहा है। जहां पर तेज आवाज के डीजे पर लोग नृत्य कराने लगे हैं। साथ ही इस दौरान लोग शराब का सेवन कर फिल्मी गानों पर नृत्यांगनाओं के साथ नृत्य करते नजर आते हैं। लेकिन अब अश्लील गानों पर नृत्य होता दिखा। जो जिलेवासियों में नाराजगी बढ़ा रहा है।
मान्यता है कि माता सीता ने यहीं पर लव और कुश को जन्म दिया था। जानकी माता का मंदिर ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। करीला की खोज लगभग 120 साल पहले दीपनाखेड़ा के महंत ने की थी। उन्हें एक सपना आया जिसमें देवी जानकी ने उन्हें दर्शन दिए और बताया कि वह पहाड़ी पर हैं। इस सपने के बाद, महंत ने दीपनखेड़ा के लोगों के साथ जाकर मंदिर की खोज की, जंगल साफ किया और एक रास्ता बनाया। यहां पर रंगपंचमी के दिन से नृत्यांगनाएं यहां हाजरो की संख्या में राई नृत्य करती है। (MP Viral News)