अशोकनगर

एमपी में कोर्ट के बाहर से युवती का अपहरण, चाचा से की थी लव मैरिज

mp news: बेटी ने तोड़ी रिश्तों की मर्यादा तो...फिल्मी अंदाज में कोर्ट के बाहर से युवती को कार में किडनैप कर ले गए परिवारवाले ।

2 min read
AI-generated image

mp news: मध्यप्रदेश के अशोकनगर में एसडीएम न्यायालय परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अपनी मर्जी से शादी करने वाली एक युवती को उसके परिजन सरेआम फिल्मी अंदाज में अगवा कर ले गए। पुलिस ने युवती को एसडीएम कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे वन स्टॉप सेंटर भेजने के निर्देश कोर्ट ने दिए थे। लेकिन वन स्टॉप सेंटर पहुंचने से पहले ही युवती को कार में परिवार के लोग अगवा कर ले गए। पुलिस ने युवती की किडनैपिंग के बाद सख्ती की तो परिजन उसे कुछ घंटे बाद वापस पुलिस थाने लेकर पहुंचे।

ये भी पढ़ें

शादी के एक महीने बाद पत्नी ने पति को बताई दिल की बात, खुला बड़ा राज

रिश्ते के चाचा से की थी लव मैरिज

मामला कचनार थाना क्षेत्र का है, जहां की एक युवती ने अपने ही रिश्ते के चाचा के साथ प्रेम प्रसंग के बाद घर से भागकर शादी रचा ली थी। पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय युवती और 23 वर्षीय युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि युवक रिश्ते में युवती का चाचा लगता है, क्योंकि युवती के पिता का दादा और युवक का दादा आपस में सगे भाई थे। रिश्ते की इस मर्यादा की दीवार को तोड़कर दोनों ने 24 जनवरी को घर छोड़ा और नोटरी पर शादी कर ली थी। युवती के लापता होने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पुलिस हुई सख्त तो वापस लाए माता-पिता

पुलिस ने युवती को दस्तयाब किया, तो उसने माता-पिता के साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके कारण पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर में रात में रखा और दूसरे दिन एसडीएम कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट में युवती ने अपने बयान में कहा कि मैं बालिग हूं, अपनी मर्जी से शादी की है और अब स्वतंत्र रहना चाहती हूं। इससे एसडीएम ने उसे वन स्टॉप सेंटर भेजने के निर्देश दिए थे। वन स्टॉप सेंटर एसडीएम कार्यालय परिसर से महज 200 फीट दूर था, लेकिन जैसे ही युवती बाहर निकली, घात लगाए बैठे परिजनों ने उसे जबरन कार में बिठाया और अपने साथ ले गए। युवती की किडनैपिंग से हड़कंप मच गया। पुलिस सख्त हुई तो युवती के माता-पिता खुद कुछ घंटों बाद उसे एसडीएम न्यायालय लेकर पहुंचे। जहां परिजनों ने कहा कि हम उसे समझाने के लिए ले गए थे। बाद में उसे दोबारा वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

एमपी में नाश्ता करते-करते थम गईं 20 साल के युवक की सांसें

Published on:
07 Feb 2026 05:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर