
Ashoknagar Snake Bite Girl Death: बारिश का सीजन शुरू होते ही मध्यप्रदेश में सर्पदंश की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। घटना अशोकनगर जिले के ईसागढ़ क्षेत्र के भर्रोली गांव की है, यहां सांप के काटने से एक 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को रविवार सुबह 4.30 बजे बिस्तर में घुसे सांप ने काटा था। बच्ची को पिता तुरंत बाइक से बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
भर्रोली गांव में रहने वाले रंजीत आदिवासी की 6 वर्षीय बेटी रागरी की सांप के काटने से मौत हो गई। शनिवार-दरम्यानी रात परिवार घर में सोया हुआ था। सुबह 4.30 बजे अचानक बच्ची रागरी दर्द से चीख उठी। बेटी की चीख सुनकर पिता रंजीत ने तुरंत लाइट जलाया तो बच्ची के पास बिस्तर में एक सांप नजर आया। पिता रंजीत तुरंत बाइक पर बेटी रागरी को लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन इससे पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
परिजनों ने बताया कि पुराने मकान को तोड़कर नया मकान बनवा रहे हैं, अभी निर्माण कार्य चल रहा है और इसलिए पूरा परिवार झोपड़ी बनाकर जमीन पर सोता है। बीती रात भी सभी जमीन पर सो रहे थे, इसी दौरान सांप ने बेटी रागरी को काट लिया और उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से गांव में मातम पसर गया है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
बारिश का सीजन शुरू हो चुका है और बारिश के साथ ही सांपों का खतरा भी बढ़ गया है। बारिश होने से सांपों के बिलों में पानी भर जाता है जिसके कारण सांप अपने बिलों से निकलकर लोगों के घरों या फिर किसी सुरक्षित स्थान में घुस जाते हैं। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद आवश्यक होता है, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है। सांप के काटने पर कुछ बातों को याद रखने से किसी की भी जान बचाई जा सकती है। इसको लेकर जागरूक होना बेहद जरूरी है। चलिए, स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार की जानकारी के अनुसार समझते हैं कि सर्पदंश होने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं?