अशोकनगर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 5 दिन बंद रहेगी ये ट्रेन, कई ट्रेनों का बदला गया रूट

MP News: अक्टूबर तक नागदा-बीना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द। यात्रियों को इंदौर-उज्जैन रूट पर करनी होगी परेशानी झेलनी।

2 min read
Oct 09, 2025
train cancelled nagda express closed 5 days ujjain station mp news
train cancelled nagda express closed 5 days ujjain station (Patrika.com)

Train Cancelled: अशोकनगर रेलवे लाइन पर कार्य के चलते पांच दिन के लिए रूट की नागदा एक्सप्रेस (Nagda Express) बंद रहेगी। इससे जिले के लोगों को इंदौर व उज्जैन जाने के लिए पांच दिन तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसका कारण रेलवे ने उज्जैन स्टेशन पर चल रहे कार्य को बताया है। (mp news)

उज्जैन स्टेशन पर चल रहा रीमॉडलिंग कार्य

रेलवे के मुताबिक पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यार्ड का रीमॉडलिंग कार्य होना है। यह कार्य 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। इससे यहां से निकलने वाली दो ट्रेनों को रेलवे ने पांच दिन के लिए निरस्त कर दिया है। वहीं पांच ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है और 46 ट्रेनों को इस दौरान रूट बदलकर निकाला जाएगा।

जिसमे जिले के रूट से चलने वाली नागदा-बीना एक्स, को 11 से 15 अक्टूबर तक और बीना-नागदा एक्सप्रेस को 12 से 16 अक्टूबर तक के लिए निरस्त कर दिया है। पांच दिन यह दोनों ट्रेन बंद रहेगी। वहीं अन्य रूट्रो की 11 ट्रेनें जिले के रूट से निकलेंगी। (mp news)

जिले से निकलेंगी यह ट्रेनें

  • ट्रेन 04715 बीकानेर-सर्साईनगर शिरडी स्पेशल 15 अक्टूबर को व ट्रेन 04716 साईनगर शिरडी-बीकानेर स्पेशल ट्रेन 12 अक्टूबर को कोटा, सोगरिया, गुना, बीना, निशातपुरा, भोपाल के रास्ते चलाई जाएगी।
  • ट्रेन 09343 बांदा टर्मिनस-बढ़नी स्पेशल 12 अक्टूबर को व ट्रेन 09044 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 13 अक्टूबर को नागदा, कोटा, सोगिरयिा, गुना, बीना के रास्ते चलाई जाएगी।
  • ट्रेन 20844 भगत की कोठी बिलासपुर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर व ट्रेन 20843 बीकानेर-भगत की कोठी एक्सप्रेस 13 और 14 अक्टूबर को भोपाल निशातपुरा, बीना, गुना, सोगरिया से निकलेगी।
  • ट्रेन 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस 12 व 14 अक्टूबर और ट्रेन 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को भोपाल, निशातपुरा, बीना, गुना, सोगरिया, कोटा के रास्ते चलेंगी।
  • ट्रेन 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल ट्रेन 11 अक्टूबर और 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन 14 अक्टूबर को बीना. गुना, रुठियाई, सोगरिया, कोटा, नागदा के रास्ते चलेगी।
  • जिले के रूट की ट्रेन 09466 दरभंगा-अहमदाबाद 13 अक्टूबर व 09465 अमहदाबाद-दरभंगा स्पेशल क्लोन एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को गुना, रुठियाई, कोटा व नागदा के रास्ते चलाई जाएगी। (mp news)
Published on:
09 Oct 2025 08:41 am