एशिया

आत्मघाती हमले से दहला इंडोनेशिया, चर्चा के बाहर हुए हादसे में 6 लोगों की मौत, कई घायल

3 आत्मघाती हमलों से दहला इंडोनेशिया। चर्च के बाहर हुए इस हमले में 6 लोगों की मौत, दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल।

2 min read

जकार्ता। इंडोनेशिया रविवार को आत्मघाती हमले से दहल उठा। सुबह चर्च पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने के खबर सामने आई है। दरअसल रविवार को इंडोनेशिया के जावा शहर में तीन चर्च के सामने आत्मघाती हमले होने की खबर सामने आई। हमले की खबर के तुरंत बाद 2 लोगों के मारे जाने की खबर भी फैल गई, जब तक लोग समझ पाते तब तक मरने वालों की संख्या 6 तक पहुंच गई। इस हादसे में फिलहाल 13 लोगों के जख्मी होने की बात भी सामने आई है।

ये भी पढ़ें

चलती कार में इस लड़की के साथ हुआ कुछ ऐसा, देखकर आपके भी खड़े हो जाएंगे रोंगटे

10 मिनट के अंतराल में हुए हमले
सुरबाया में हुए इन आत्मघाती हमलों में 10-10 मिनट का अंतराल है। यानी हर हमला 10-10 मिनट के बाद हुआ है। सबसे पहला हमला सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर संता मारिया कैथोलिक चर्च पर हुआ। इस हमले में दो पुलिसकर्मी समेत कुछ नागरिक भी घायल हुए है। फिलहाल पुलिस ने भी संता मारिया कैथोलिक चर्च पर हुए हमले की ही जानकारी दी है। हालांकि पुलिस ने भी अब तक ये नहीं साफ किया है कि इस हमले के पीछे किस संगठन का हाथ है।


बड़ी संख्या में पहुंचा पुलिस बल
आत्मघाती हमले की यह घटना पूर्वी जावा के सुरबाया में हुई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया है। राहत कार्य भी शुरू कर दिया गया है। घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती काराया गया है। जहां कुछ लोगों की हालत अब गंभीर बनी हुई है। खास बात यहहै कि अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।
आपको बता दें कि शनिवार को ही फ्रांस की राजधानी पैरिस में एक व्यक्ति ने चाकू से कई लोगों पर हमला किया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं। अधिकारियों की माने तो, हमलावर पुलिस की कार्रवाई में मारा गया है। हमले के कुछ घंटे बाद आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इसकी जिम्मेदारी ली है। बहरहाल दुनिया के सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश में एक अल्पसंख्यक धार्मिक समुदाय को निशाना बनाकर किये गये हमले का यह सबसे नया मामला है।

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी का नेपाल दौरा, शत्रुघ्न का प्रधानसेवक पर हमला, ऐसी 5 बड़ी खबरें एक क्लिक पर
Published on:
13 May 2018 09:32 am
Also Read
View All