एशिया

LAC के करीब चीन ने तैयार किया आधुनिक बैरक, हथियार रखने के साथ सैनिकों के रहने की सुविधा

Highlights भारत से सटे एलएसी के करीब नए बुनियादी ढांचे का निर्माण कार्य जारी है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की जंगी तैयारियों का हिस्सा बताया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Oct 2020, 7:38 PM IST
China made barracks
चीन ने सीमा पर तैयार किए अत्याधुनिक बैरक।

बीजिंग। विवादित चीन-भारत सीमा (LAC) पर चीन की गतिविधियां बढ़तीं जा रही हैं। तिब्बत के नगारी क्षेत्र में पहली बार एलएसी के करीब सैनिकों के लिए नए आधुनिक बैरक और तोपखाने बनाए हैं। चीनी मीडिया के अनुसार भारत से सटे एलएसी (LAC) के करीब नए बुनियादी ढांचे का निर्माण कार्य जारी है। इसे चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की जंगी तैयारियों का हिस्सा बताया गया है।

चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार भारत से मौजूदा सीमा तनाव की पृष्ठभूमि में नई स्थायी बैरकों का निर्माण तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र (टीएआर) में भारतीय सीमा के करीब किया गया है। यहां पर अस्थायी आवास सुविधाओं की जगह पर यह निर्माण किया गया है।

यहां सैनिकों के रहने के साथ और हथियारों के रखने की सुविधा दी गई है। विशाल परिसर की तस्वीरें जारी की गई हैं। तोपखाने और गोला-बारूद और बंदूकें रखने का इलाका दिखाया गया है। इन तस्वीरों में नगारी क्षेत्र में एलएसी के पास बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य देखा गया था।

चीनी सैनिकों की बड़ी संख्या में तैनाती

अभी तक पीएलए के तैनात सैनिकों की संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। रिपोर्ट और यहां पर आईं और तस्वीरें के आधार पर स्पष्ट दिखाई देता है कि चीनी सैनिकों की बड़ी संख्या में तैनाती हुई है। अभी इसके निर्माण की शुरुआत और सुविधाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Updated on:
7 Oct 2020, 7:38 PM IST
Published on: