एशिया

उइगर मुस्लिमों के ​विचारों पर भी नियंत्रण लगा रहा चीन , कैंप में दे रहा प्रशिक्षण

चीन सरकार के प्रति वफादारी के लिए बड़े स्तर पर पहली बार अभियान चलाया जा रहा है

2 min read
Sep 10, 2018
उइगर मुस्लिमों के ​विचारों पर भी नियंत्रण लगा रहा चीन , कैंप में दे रहा प्रशिक्षण

हूतान। चीन में उइगर मुस्लिमों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। पश्चिमी चीन में सैकड़ो मुस्लिमों को बदलाव
(ट्रांसफॉर्मेशन) के नाम पर ट्रेनिंग कैंप लाया जा रहा है। एक विशाल बिल्डिंग के बाहर लाल बोर्ड पर बड़े-बड़े अक्षरों में चीनी भाषा सीखने,कानून की पढ़ाई करने और जॉब प्रशिक्षण के लिए तैयार होने के निर्देश हैं। कहा जा रहा है कि विचार परिवर्तन और चीन की सरकार के प्रति वफादारी के लिए इतने बड़े स्तर पर पहली बार अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

सरकार ने लोगों की उम्मीदों को दिया बड़ा झटका, पिछले ​तीन महीनों में इतना बढ़ा गैस सिलेंडर का दाम

कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थन में गीत गाया

इमारत के अंदर प्रति दिन घंटों लंबी कक्षाएं होती हैं, जिनमें उइगर मुस्लिम हिस्सा लेते हैं। इन क्लास में वैचारिक समझ बनाने के नाम पर मुस्लिमों को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थन में गीत गाना, चीन की राजनैतिक विचारधार पर भाषण दिए जाते हैं। मुस्लिमों को अपने ही समुदाय के लिए आलोचनात्मक लेख लिखने के लिए कहा जाता है। इन कक्षाओं से निकले लोगों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य है किसी भी तरह से इस्लाम के लिए विश्वास को खत्म किया जा सके।

मान्यताओं को भुलाने की कोशिश

अब्दुसलाम मुहमेत (41) के अनुसार पुलिस ने उन्हें उस वक्त हिरासत में लिया था,जब वह कुरान की कुछ आयतें पढ़ रहा था। वह एक अंतिम संस्कार में शरीक होकर लौट रहा था और इसलिए वह कुरान की आयतें दोहरा रहा था। तभी मुझे कैंप में ले जाया गया, जहां उनके साथ 30 और लोग भी थे। उन्हें कहा गया कि वह अपनी पुरानी जिंदगी और मान्यताओं को पूरी तरह से भूल जाएं। उन्होंने कहा कि यह ट्रेनिंग कैंप ऐसी जगह नहीं है जहां अतिवादी विचारों को खत्म किया जाए,यह कैंप ऐसी जगह था जहां जबरन अपनी उइगर पहचान को खत्म करना होता है।

ये भी पढ़ें

मीणा की सीट पर कई नजर
Published on:
10 Sept 2018 11:50 am
Also Read
View All