31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मीणा की सीट पर कई नजर

दोनों दलों के करीब डेढ़ दर्जन दावेदार यहां चुनाव में उतरने का मूड बनाए हुए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Veerendra Shilpi

•

Updated: 9 Sep 2018, 10:01 AM IST

election

मीणा की सीट पर कई नजर

विदिशा. जिले की शमशाबाद विधानसभा सीट का अधिकांश हिस्सा ग्रामीण है। यहां से भाजपा के विधायक सूर्यप्रकाश मीणा सरकार में राज्यमंत्री हैं। पूर्व में यहां से राघवजी भी विधायक रह चुके हैं। लेकिन इस बार भाजपा की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर मानकर विदिशा और बासौदा विधानसभा के कई नेता भी यहां भाजपा-कांग्रेस की दावेदारी कर रहे हैं। भाजपा के सर्वे में भी यहां स्थिति नाजुक बताई गई है। 2013 के चुनाव में कांग्रेस की ज्योत्सना यादव मात्र 3 हजार वोटों से हारीं थीं। इस बार फिर वे सक्रिय हैं।

दोनों दलों के करीब डेढ़ दर्जन दावेदार यहां चुनाव में उतरने का मूड बनाए हुए हैं। कांग्रेस में भितरघात और भाजपा में सरकार और मीणा के खिलाफ नाराजगी यहां असर दिखा सकती है। आम आदमी पार्टी ने यहां से नवीन शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं विदिशा के नारायण सिंह कुशवाह अपना पूरा ध्यान इस क्षेत्र में लगाते हुए उम्मीदवारी की तैयारी में हैं। वे निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। स्थानीय प्रत्याशी होने का मुद्दा भी क्षेत्र में उठ सकता है। ऐसे में टिकट का चयन ही पार्टी और प्रत्याशी की जीत का आधार बनेगा। बासौदा, विदिशा और बैरसिया के नेता भी शमशाबाद सीट में अपनी जमीन तलाश रहे हैं। इतने दावेदारों के बीच भाजपा और कांग्रेस किसे उतारती हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

किस किस की दावेदारी
दावेदार पार्टी इस आधार पर दावेदारी
सूर्यप्रकाश मीणा भाजपा क्षेत्रीय विधायक और राज्यमंत्री।
ज्योति शाह भाजपा पूर्व वित्तमंत्री की बेटी, पूर्व जनपद अध्यक्ष
राममोहन बघेल भाजपा सक्रिया, भाजपा संगठन मंत्री के रिश्तेदार
रुद्रप्रताप सिंह भाजपा पूर्व विधायक, क्षेत्र में सक्रिय
भक्तपाल सिंह भाजपा समाज में पकड़, बैरसिया पूर्व विधायक
चंदनसिंह यादव भाजपा यादव समाज में अच्छी पकड़
ज्योत्सना यादव कांग्रेस पिछले चुनाव में मात्र 3 हजार से हारीं
सिंधु विक्रम कांग्रेस पूर्व मडी अध्यक्ष, क्षेत्र में अच्छी पकड़।
नरेन्द्र सिंह खडेर कांग्रेस समाज में पकड़,सक्रिय,स्थानीय
लक्ष्मीकांत मरखेड़कर कांग्रेस सिंधिया के करीबी, पूर्व जन.अध्यक्ष
संदीप आर्य कांग्रेस युवा नेता, क्षेत्र में सक्रिय, स्थानीय
श्रवण माहेश्वरी कांग्रेस पूर्व जिपं सदस्य, पुराने नेता
श्रीबाई रघुवंशी कांग्रेस राजनीति से जुड़ा परिवार।

मुद्दे जो चर्चा मेंं हैं
1. स्वास्थ्य और शिक्षा समस्या।
2. बेरोजगारी की समस्या।
3. क्षेत्र की बदहाल सड़कें।

बदलते समीकरण
1. सरकार के खिलाफ माहौल।
2. किसानों, युवाओं में नाराजी।
3. सपाक्स की सक्रियता।

पिछले चुनाव में कितने थे दावेदार
पिछले चुनाव में 14 दावेदार मैदान में थे। भितरघात हार का कारण

-युवाओं को रोजगार और उद्योगों की स्थापना प्रमुख मुद्दाा है। अनाज मंडी भी प्रोत्साहित की जाए।-गोपाल माहेश्वरी व्यापारी

-क्षेत्र में रोजगार के साधन और किसानों की समस्याओं को सुनने वाला विधायक होना चाहिए।-धनेश पाठक, स्कूल संचालक

-क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योग की स्थापना जरूरी है। शमशाबाद के लिए बायपास बनना चाहिए।- नरेन्द्र साहू, युवा समाजसेवी

-क्षेत्र में हुए विकास कार्य ही इस चुनाव में महत्वपूर्ण मुद्दा बनेंगे। स्थितियां बहुत बदली हैं। - राजेन्द्र जैन पूर्व नपं अध्यक्ष