बंगाल की खाड़ी से उठा है चक्रवाती तूफ़ान फानी शुक्रवार को ओडिशा तट से टकराया था फानी भारत में फानी की वजह से 12 लोगों की मौत
ढाका। बांग्लादेश में चक्रवात फानी के कहर से 14 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक चक्रवाती तूफान ने भारत में तबाही मचाने के बाद बांग्लादेश में प्रवेश किया। भारत के राज्य उड़ीसा में लैंड फाल के एक दिन बाद शनिवार को तूफ़ान ने बांग्लादेश में दस्तक दी और कम से कम 14 लोगों की जान ले ली। मारे गए लोगों में दो बच्चे हैं। एक की उम्र 12 साल और दूसरे की उम्र दो वर्ष बताई गई है। 63 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। इस तूफान में एक हजार से अधिक घर तबाह हो गए।
बांग्लादेश में चक्रवात फानी का कहर
बांग्लादेश के अधिकारियों ने बताया है कि देश के तटीय क्षेत्रों में तूफान से कई इलाकों में व्यापक तबाही हुई है। समुद्री इलकों में तटबंधों के टूटने के बाद 36 गांवों में बाढ़ आ गई है। मीडिया की खबरों में कहा गया है की करीब 16 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। फानी के असर से बांग्लादेश में अब भी काफी तेज हवाएं चल रही है। ढाका ट्रिब्यून की खबरों में बताया गया है कि भोला, लक्ष्मीपुर सहित आठ जिलों में मौतें हुई हैं। नोआखली चक्रवात से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।
जनजीवन अस्त-व्यस्त
बांग्लादेश के कई हिस्सों में तूफ़ान की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बताया अजा रहा है कि अब भी वहां आसमान घने बादलों से ढका है। तूफान के चलते देश के कई इलाकों में बिजली सेवाएं ठप्प पडी हुई हैं। इंटरनेट कनेक्शन में बाधा है। मौसम के चलते अब तक 12 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं हैं। कई उड़ानें घंटों देरी से चल रही हैं।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..