एशिया

पाकिस्तान : प्रेमिका से मिलने आया था लड़का, पिता ने बेटी और प्रेमी का सिर कर दिया कलम

प्रेमिका से मिलना एक प्रेमी को भारी पड़ गया। लड़की के पिता और चाचा ने उन दोनों का सिर कलम कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2018, 7:36 PM IST
साकेंतिक फोटो
पाकिस्तान : प्रेमिका से मिलने आया था लड़का, पिता ने बेटी और प्रेमी कर सिर कर दिया कलम

इस्लामाबादः पाकिस्तान में पिता और चाचा ने मिलकर एक 18 वर्षीय लड़की का उसके 21 वर्षीय प्रेमी के साथ सिर कलम कर दिया। पुलिस ने इसे ऑनर किलिंग की घटना करार दिया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, यह घटना एट्टोक जिले के एक छोटे गांव की है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। युवक के पहुंचने के तुरंत बाद लड़की के पिता और उसके चाचा आ गए और दोनों को रस्सियों में बांधकर धारदार हथियार से दोनों का सिर कलम कर दिया। सदर पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर आसिफ खान ने कहा कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयोग हुए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ेंः संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए अमरीका पहुंचे पाक विदेश मंत्री कुरैशी, 2 अक्टूबर को पोम्पियो से होगी मुलाकात
जून 2014 में बेटी-दामाद का सिर किया था कलम
पाकिस्तान में इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले जून 2014 में पंजाब प्रांत में प्रेम विवाह करने वाली लड़की के परिजनों ने चौराहे पर बेटी और उसके पति का सिर कलम कर दिया था। सतरा गांव की मुआफिया ने 18 जून को पास के गांव हसनाबाद के युवक सज्जाद अहमद से प्रेम विवाह कर लिया था। पुलिस के अनुसार, लकड़ी ने अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी और उसने शादी को लेकर अपने परिजनों को भी मनाने की कोशिश की थी। जब लड़की के परिजनों के पता चला कि उनकी बेटी ने कोर्ट में शादी करके सज्जाद के घर रह रही है तो उन्होंने उसके घर पर हमला कर दिया और गांव के मुख्य चौक पर ले जाकर वहां उनका सिर कलम कर दिया। बता दें कि हाल के दिनों में पाकिस्तान में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार में बढ़ोतरी हुई है।

Updated on:
24 Sep 2018, 7:36 PM IST
Published on: