27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए अमरीका पहुंचे पाक विदेश मंत्री कुरैशी, 2 अक्टूबर को पोम्पियो से होगी मुलाकात

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी दस दिन की विदेश यात्रा पर अमरीका पहुंच गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 23 Sep 2018, 10:01 PM IST

इस्लामाबादः पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी दस दिन की विदेश यात्रा पर अमरीका पहुंच गए हैं। रविवार को वे वाशिंगटन पहुंचे। कुरैशी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र में भाग लेने के लिए अमरीका गए हुए हैं। इस दौरान वे वैश्विक समकक्षों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें भी करेंगे। दस दिन की यात्रा के दौरान वे अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से भी मुलाकात करेंगे। ये मुलाकात दो अक्बूटर को होगी। पाकिस्तान की नई सरकार बनने के बाद यह अमरीका के साथ पहली बैठक होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा होगी। इसके अलावा अफगानिस्तान में शांति बहाली के लिए तालिबान से वार्ता और हक्कानी नेटवर्क समेत कई मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद है।

रिश्ते सुधारने पर होगी चर्चा
अमरीका और पाकिस्तान के बीच हाल में ही खराब हुए रिश्तों को फिर से मजबूत करने पर भी चर्चा होगी। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, दशकों से पाकिस्तान का करीबी रहा अमरीका इस समय आतंकी गतिविधियों को लेकर नाराज है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इन मसलों पर सरकार का पक्ष रखेंगे और दोनों देशों के बीच मधुर रिश्तों को फिर से बहाल करने पर बल देंगे। बता दें कि अभी हाल में माइक पोम्पियो इस्लामाबाद की यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान पाकिस्तान और अमरीका आपसी संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हुए थे।

भारतीय विदेश मंत्री से भी होने वाली थी मुलाकात
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान उस समय आकर्षित हुआ था जब भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से शाह महमूद कुरैशी मुलाकात होना तय हुआ था। लेकिन आतंकी गतिविधियों की वजह से भारत सरकार ने ये बैठक शुक्रवार को रद्द कर दी थी। इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि भारत ने सुषमा स्वराज और कुरैशी के बीच मुलाकात के पाकिस्तान के प्रस्ताव को मान लिया है।